सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: कर्क राशि वाले सभी लक्ष्यों को करेंगे पूरा, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

जानिए आज किन राशि वालों पर होगी शनि देव की कृपा और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

Rashmi Singh
  • May 3 2025 9:32AM

शनिवार का दिन शनि देव को समर्पित होता है। इस दिन हनुमान जी की पूजा भी करना उत्तन माना जाता है। शनि देव न्यायकर्ता हैं, ये व्यक्ति को उसके कर्म के अनुसार फल देते हैं। शनिवार को शनि देव को तेल और काले तिल चढ़ाने से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभाव कम होते हैं। 

मेष (Aries)- मेष राशि वाले आज सावधान रहें, परिवार की महिला सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। लव पार्टनर के साथ हिल स्टेशन ट्रिप की प्लानिंग कैंसिल हो सकती है। बिजनेस में गलती से टेंडर आपके हाथ से निकल सकते हैं, तनाव बढ़ेगा।

वृष (Taurus)- वृषभ राशि के जातकों को अपनी छोटी बहन की संगति पर नजर रखनी चाहिए। लोन अप्रूवल से व्यापार में राहत मिलेगी। ग्राहकों को ऑफर देकर बिक्री बढ़ाएँ। हल्का बुखार आपको परेशान कर सकता है। ऑफिस में कॉन्फिडेंस बना रहेगा। लव लाइफ में डिनर के दौरान पुरानी यादें ताजा होंगी।

मिथुन (Gemini)- मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। प्रतियोगी छात्रों को अपनी मेहनत से सफलता मिलेगी। ऑफिस में सीनियर्स की मदद से तनाव कम होगा। परिवार में व्यवहार सुधारने की जरूरत है। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा।

कर्क (Cancer)- कर्क राशि के जातक शांत और प्रसन्न रहेंगे। खेलकूद में सुधार और सफलता के संकेत। व्यापार में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य स्मार्ट तरीके से पूरे होंगे। ऑफिस में जिम्मेदारियां बढ़ेंगी।

सिंह (Leo)- सिंह राशि वालों को नए संपर्कों के कारण काम में रुकावटें आ सकती हैं। व्यापार में अपने व्यवहार को सुधारना ज़रूरी है। जीवनसाथी के साथ अहंकार के टकराव से बचें। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में पदोन्नति के लिए कड़ी मेहनत करें।

कन्या (Virgo)- कन्या राशि वालों को अपनी बड़ी बहन से शुभ समाचार मिलेगा। प्रतियोगी छात्रों को तेजी से पढ़ाई शुरू कर देनी चाहिए। ऑनलाइन व्यापार में लाभ होगा। स्वस्थ आहार पर ध्यान दें। अपने साथी से मिलें और विवाद खत्म करें।

तुला (Libra)- तुला राशि वालों को आज अपने पिता की सलाह माननी चाहिए। ऑफिस में ट्रांसफर में देरी संभव है। संपत्ति के बंटवारे में समानता बनाए रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए शुभ समय है। प्रेम जीवन में शांति और रोमांस रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)- वृश्चिक राशि के जातकों की रुचि धार्मिक कार्यों में रहेगी। आपको पदोन्नति की खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी में आपको अपने बॉस से पूरा सहयोग मिलेगा। जोड़ों के दर्द से आपको परेशानी हो सकती है। पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

धनु (Sagittarius)- धनु राशि के जातकों को वाहन से यात्रा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। व्यापार में उतार-चढ़ाव चिंता का कारण बन सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा। पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं।

मकर (Capricorn)- मकर राशि वालों को किसी नए उत्पाद से लाभ होगा। परिवार के साथ समय बिताएं। स्वास्थ्य के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। छात्रों को परिवार का सहयोग मिलेगा।

कुंभ (Aquarius)- कुंभ राशि वालों को कर्ज से मुक्ति मिलेगी। व्यापार को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। रिश्तों में सुधार आएगा। पढ़ाई में समय प्रबंधन जरूरी है। खेल से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।

मीन (Pisces)- मीन राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। निजी फैसले सोच-समझकर लें। माता-पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। बॉस आपकी सैलरी बढ़ा सकते हैं। प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार