सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मनाने के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोधपुर के लिए रवाना हुए, फैंस के बीच दोनों के शादी की अफवाह तेज

रणबीर कपूर अपना जन्मदिन मनाने के लिए अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ जोधपुर के लिए रवाना हुए

Sahil Chandel
  • Sep 30 2021 3:15PM
बॉलीवुड के लोकप्रिय प्रेमी जोड़ा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को हाल ही में जोधपुर जाते हुए देखा गया है। अभिनेता रणबीर कपूर 28 सितंबर को 39 साल के हो जाएंगे और इससे पहले उन्हें और आलिया दोनों को जोधपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस सरप्राइज यात्रा के बारे में कई लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे है। कुछ लोगों का कहना है कि यह जोड़ा अपने विवाह स्थल के लिए खोज के लिए जोधपुर जा रहा है वही दूसरी तरफ लोग ये कह रहे है कि रणबीर 28 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे। दोनों जोड़ों की जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर खिंची गई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

आलिया और रणबीर जल्दी से जोधपुर हवाई अड्डे से निकालकर कार में रवाना हुए। जानकारी अनुसार, दंपति कथित तौर पर सड़क मार्ग से जवाई बंद के लिए रवाना हो गए। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट वर्ष 2017 से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने एक-दूसरे के परिवारों के साथ भी अच्छे संबंध बनाए हैं। ऋषि कपूर के निधन पर आलिया भट्ट घर की सदस्य की तरह हर जगह उपस्थित थी। पिछले साल रणबीर कपूर ने अपनी मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर साहनी और आलिया के साथ दिन बिताया था। जब वह नीतू और रिद्धिमा के साथ खाने के लिए बाहर गए, तो आलिया ने बाद में दो केक के साथ उनकी एक तस्वीर पोस्ट की। जोधपुर के इस दौरे से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस हैरान हैं। 


जैसे-जैसे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की तस्वीरें वायरल हो रही हैं, वैसे-वैसे उनकी शादी के बारे में अफवाहों का दौर शुरू हो गया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्टार कपल जोधपुर में शानदार वेडिंग वेन्यू की तलाश में हो सकता है। फ़िल्म क्रिटिक राजीव मसंद से बात करते हुए, रणबीर कपूर ने अपनी शादी के बारे में कहा था, “अगर यह महामारी हमारे जीवन में नहीं आती तो इसे पहले ही सील कर दिया जाता। लेकिन मैं कुछ भी कह कर इसका मजाक नहीं उड़ाना चाहता। मैं अपने जीवन में जल्द ही उस लक्ष्य (शादी) को हासिल करना चाहता हूं।" 


बता दें कि 2019 के फिल्मफेयर अवार्ड्स में, आलिया भट्ट ने मंच पर रणबीर कपूर के लिए अपने प्यार का इजहार किया था। जिसके जवाब में रणबीर की माँ नीतू कपूर से एक सुंदर इंस्टाग्राम पोस्ट करके उनकी स्वीकृति दर्ज कराई थी। दोनों अयान मुखर्जी की 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे।  फिल्म में अमिताभ बच्चन, डिंपल कपाड़िया, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इसके अलावा, रणबीर कपूर के पास वाणी कपूर और संजय दत्त के साथ की फ़िल्म शमशेरा भी है और वह परिणीति चोपड़ा और अनिल कपूर के साथ संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल में भी दिखाई देंगे। वह प्यार का पंचनामा फेम लव रंजन के साथ भी काम करेंगे और सूत्रों के अनुसार, वह इरोज नाउ के साथ "ऐसा वैसा प्यार" शीर्षक से एक एंथोलॉजी में भी काम करेंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार