सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Prakash Raj ने भद्दी हरकत कर चंद्रयान 3 का उड़ाया मजाक, गुस्से से बौखलाए लोग, जमकर लगाई लताड़

क X यूजर ने लिखा, 'चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) एक ऐसा विषय है जिस पर पूरे भारत को गर्व होना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो. राजनीतिक बनाम राष्ट्रीय ट्रोलिंग के बीच की सीमा को जानें.'

Shraddha suman
  • Aug 22 2023 2:43PM

Moon Mission Chandrayaan 3 Landing: इस वक्त देशभर के लोगों की नजरें चंद्रयान 3 पर टिकी हुई है. हर एक भारतीय को उस घड़ी का बेसब्री से इंतजार है जब विक्रम लैंडर चंद्रमा पर लैंड करेगा. यह क्षण हर एक भारतीय को गौरवान्वित करने वाला है . ISRO का चंद्रयान-3 इतिहास बनाने से बस कुछ कदम दूर है, क्योंकि इसका लैंडर विक्रम चांद की सतह पर उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है और ये 23 अगस्त को सेफ लैंडिंग करेगा. 

लेकिन वहीं प्रकाश राज ने चंद्रयान 3 का भद्दा मजाक उड़ाया है जिसे लेकर उन्हें एक्स  (ट्विटर) पर जबरदस्त ट्रोल किया जा रहा है. एक तरफ पूरा भारत मून मिशन को लेकर एक्साइटेड हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्टर प्रकाश राज ने इसको लेकर है विवादित तस्वीर साझा की है. जिसके बाद वे विवादों से घिर गए हैं. दरअसल प्रकाश राज ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है . इस पोस्ट के साथ प्रकाश राज ने मून मिशन को लेकर विवादित तस्वीर भी साझा की है, जिसके बाद लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके. जिसके बाद लोग अपनी भावनाओं पर कंट्रोल नहीं कर सके.

प्रकाश राज ने (एक्स)  ट्विटर पर बनियान और लुंगी पहने एक चाय वाले का कार्टून फोटो पोस्ट करते हुए इंडियन मून मिशन पर तंज कसा है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा- 'चांद से पहली तस्वीर विक्रम लैंडर की तरफ से आ रही है...वाह... #justasking...' 

हालांकि, अभिनेता को अब लोग उनकी जमकर लताड़ लगा रहे हैं. हाल ही में प्रकाश राज ने चंद्रयान -3 का मजाक उड़ाते हुए एक तस्वीर अपने ट्विटर पर शेयर की है, जिसको लेकर अब बवाल मच गया है. प्रकाश राज ने इसरो के पूर्व चीफ का मजाक उड़ाया है जब चंद्रयान-3 ने लैंडिंग से पहले लैंडर हैज़र्ड डिटेक्शन एंड अवॉइडेंस कैमरा (LHDAC) का इस्तेमाल करके इन तस्वीरों को खींचा है. ये तस्वीरें चांद की सतह के दक्षिणी ध्रुव पर उस जगह की हैं, जहां पर चंद्रयान-3 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग होने वाली है. एक्स (ट्विटर) पर पूर्व इसरो के प्रमुख के सिवान का कार्टून शेयर किया है, जिसमें वो शर्ट और लुंगी पहने चाय डालता नजर आ रहे हैं. इस कार्टून को शेयर करते हुए प्रकाश राज ने लिखा है, 'ब्रेकिंग न्यूज! चंद्रमा से पहली तस्वीर #विक्रमलैंडर' अब इसरो के पूर्व प्रमुख के सिवान और चंद्रयान -3 का इस तरह से मजाक बनाने को लेकर प्रकाश राज को लोग बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं.


प्रकाश राज के कार्टून वाले पोस्ट को देख एक यूजर ने उनकी क्लास लगा दी है और भारत के ऐतिहासिक चंद्रमा मिशन के लिए जिम्मेदार वैज्ञानिकों के प्रति सम्मान दिखाने का आग्रह किया.
एक X यूजर ने लिखा, 'चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3) एक ऐसा विषय है जिस पर पूरे भारत को गर्व होना चाहिए, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो. राजनीतिक बनाम राष्ट्रीय ट्रोलिंग के बीच की सीमा को जानें.'

 

वहीं एक अन्य यूजर ने कहा कि- ' किसी से नफरत करने और अपने देश से नफरत करने में अंतर है. आपकी यह हालत देखकर बहुत दुख हुआ.'

एक यूजर ने प्रकाश के इस पोस्ट पर कंमेट करते हुए लिखा है, 'शर्म करो' तो एक ने लिखा है, 'आपको डॉक्टर से इलाज करवाने की जरुरत है. लेकिन वो भी आपकी बीमार सोच का इलाज नहीं कर पाएगा.' 
वहीं एक यूजर ने तो प्रकाश को देशद्रोही कहते हुए लिखा, यहां खाते हो और यहीं का बुरा सोचते हो? 
एक यूजर ने लिखा, 'चंद्रयान-3 एक ऐसी चीज है जिस पर पूरे भारत को गर्व होना चाहिए, चाहे वो किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो. राजनीतिक बनाम राष्ट्रीय ट्रोलिंग के बीच की सीमा को जानें.' 

एक ने लिखा, 'यह दुखद है. इसरो और चंद्रयान-3 का काम उन दुर्लभ चीजों में से एक है जो अरबों दिलों में एकता, जुनून और आशावाद की चिंगारी जलाता है. यदि आप इसका जश्न नहीं मना सकते हैं, तो एक व्यक्ति के प्रति आपकी नफरत अधिक है राष्ट्र के प्रति आपके प्रेम से भी ज्यादा.' एक ने साझा किया, 'कभी भी नफरत को अपने ऊपर इतना हावी न होने दें कि आप अपने देश और अपने लोगों की प्रगति, उपलब्धियों और प्रयासों से नफरत करने लगें.'


 आपको बता दें कि प्रकाश राज साउथ के नामी एक्टर में से एक हैं और उन्होंने पर्दे पर हर तरह के रोल किए हैं. प्रकाश राज सत्तारूढ़ पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आलोचक हैं. वे 2019 के भारतीय आम चुनाव में बेंगलुरु सेंट्रल लोकसभा क्षेत्र में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए लेकिन हार गए. वह हर मौके पर वर्तमान सरकार का विरोध करते रहते है.

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार