सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

स्थापना दिवस पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता किए गए सम्मानित

उत्तर प्रदेश में प्रदेश भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनायी। जिसमें भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहें। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस मौके पर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को उनको अपने क्षेत्र में किये गये अच्छे कामों के लिये सम्मानित किया गया।

Raj mahur
  • Sep 27 2021 10:59AM
उत्तर प्रदेश में प्रदेश भाजपा ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म जयंती मनायी। जिसमें भाजपा के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहें। प्रदेश भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस मौके पर वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं को उनको अपने क्षेत्र में किये गये अच्छे कामों के लिये सम्मानित किया गया। 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के द्वारा किये गये देश के लिये किये गए उत्कृष्ट कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारधाराओं को अपनाने और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के योगदान की वजह से ही भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। 

बता दें कि राजनीति में कदम रखने के बाद पंडित दीनदयाल ने जो सिद्धांत दिया और हमें जो बताया कि राजनीति में हमारी विचारधारा क्या होनी चाहिये, हमें किस विचारधारा से काम करनी चाहिये और समाज एवं देश के लिये एक राजनीतिक कार्यकर्ता की क्या भूमिका है? जैसी बातों को अपनाने के बाद ही भाजपा पार्टी आज इस मुकाम पर है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बारे में और भी कईं महत्वपूर्ण बातें उनसे जुड़ी हुई बताई, जिससे देश के हर एक वर्ग को लाभ मिला है।   

अब भाजपा भी उन्हीं के बतलायी गई मार्गों पर चलते हुए देश में प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिये सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा लेकर आगे बढ़ रही है। पंडित दीनदयाल की विचारधाराओं को लोगों तक पहुंचाने की दिशा में देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने काफी सराहनीय कार्य किया है। 

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा, डॉ. महेश चंद्र शर्मा, प्रदेश संगठन  महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री एवं कार्यक्रम के संयोजक श्री दिनेश प्रताप सिंह, मुलचंद चावला, श्री ओ पी बब्बर समेत कई और वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता ने मंच को सफल बनाने का काम किया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार