वैश्विक स्तर पर फैल चुकी कोरोना वायरस महामारी ने बड़े-बड़े देशों की अर्थव्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। लोगों को बेरोजगार कर दिया और दुनिया में मंदी छाने का खतरा बढ़ गया है। इस बीच फिल्मी सितारों ने देश के गरीब लोगों की मदद के लिए आगे हाथ बढाया है। फिल्म निर्माता और निर्देशक करण जौहर, जोया अख्तर देश में अब तक का सबसे बड़े वर्चुअल कॉन्सर्ट कराने के लिए साथ आए हैं। इस कॉन्सर्ट का मकसद कोरोना पीड़ितों के लिए फंड इकठ्ठा करना और घरों में बैठे लोगों का मनोरंजन करना है। करण जौहर ने बताया कि कॉन्सर्ट का नाम 'आई फॉर इंडिया' रखा गया है और इसमें देश और विदेश के 85 से ज्यादा सितारें समल्लित होंगे। यह कॉन्सर्ट 3 मई को शाम 7.30 बजे फेसबुक पर लाइव किया जाएगा।
बता दे कि करण जौहर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस कॉन्सर्ट की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है कि - दो हफ्ते पहले हमने देश के सबसे बड़े कॉन्सर्ट पर काम करना शुरू किया था। हम इसके उन कॉन्सर्ट के माध्यम से उन लोगों की मदद करना चाहते हैं, जो लॉकडाउन के कारण घरों में हैं। इसके माध्यम से हम उन लोगों को धन्यवाद करेंगे जो इस समय बाहर कोरोना से पहले मोर्चे पर लड़ाई लड़ रहे हैं और हम लोग अपने घरों से काम कर रहे हैं। इसके माध्यम से हम उन लोगों के लिए फंड भी जुटाएंगे, जिनके पास घर पर इस समय जीविका का कोई साधन नहीं है। फंड का 100 फीसदी हिस्सा कोविड रिलीफ फंड में दिया जाएगा।
यह इवेंट गिव इंडिया के माध्यम से फंड इकठ्ठ करेगे। गिव इंडिया एक 20 वर्ष पुराना डोनेशन प्लेटफॉर्म है, जिसके फाउंडर वेंकट कृष्णन हैं। यह प्लेटफॉर्म 1250 से ज्यादा NGO को 13 लाख से ज्यादा डोनर्स के माध्यम से फंड उपलब्ध करवाता है। जिसका प्रयोग कई सामाजिक कार्यों में होता है। करण और जोया अख्तर के आई फॉर इंडिया इवेंट के लिए गिव इंडिया ही काम रहा है।
इस कॉन्सर्ट में देश-विदेश के सितारें फेसबुक पर लाइव (Live) प्रदर्शन करेगे। इनमें शाहरुख खान, करीना कपूर, आलिया भट्ट, एआर रहमान, अरिजीत सिंह, अनुष्का शर्मा, रितिक रोशन, फरहान अख्तर, जावेद अख्तर, माधुरी दीक्षित, विकी कौशल जैसे कलाकार शामिल होंगे। इस लिस्ट में ग्लोबल सेलिब्रिटी जैसे म्यूजीशियन जो जोनस, केविन जोनस, ब्रायन एडम्स, निक जोनस, सोफी टर्नर, लिली सिंह भी शामिल हैं।