बुधवार का दिन भगवान गणेश की समर्पित होता है। बुधवार के दिन बुध ग्रह को अनुकूल बनाने और गणेशजी की कृपा पाने के लिए हरी मूंग का दान करें, बप्पा को दूर्वा चढ़ाएं। ऐसा करने पर बुद्धि, विद्या में वृद्धि होती है। वाणी में निखार आता है, शुभ कार्य बिना किसी अड़चन के पूरे होते हैं, स्वास्थ लाभ मिलता है।
मेष (Aries)- आज चंद्रमा आपके पंचम भाव में स्थित है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना है। अगर आप कोई प्रॉपर्टी या मशीन किराए पर लेना चाहते हैं तो दिन लाभकारी रहेगा। भविष्य को सुरक्षित करने के उद्देश्य से आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना सकते हैं।
वृष (Taurus)- चंद्रमा आज आपके चतुर्थ भाव में है, जिससे पारिवारिक तनाव हो सकता है। अहंकार की भावना आपके प्रेम संबंधों में खटास ला सकती है और महत्वपूर्ण कार्यों में भी बाधा उत्पन्न कर सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अपने करियर में कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन यह भविष्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
मिथुन (Gemini)- चंद्रमा आज आपके तीसरे भाव में है, जिससे आपका आत्मविश्वास और साहस बढ़ेगा। खेल से जुड़े लोगों को अपनी मेहनत का फल मिल सकता है और वे प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। व्यापारियों को बाजार से अच्छे सौदे मिलने की संभावना है, लेकिन कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले सोच-समझकर निर्णय लें।
कर्क (Cancer)- चंद्रमा आज आपके दूसरे भाव में स्थित है, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन संबंधी मामलों में आपको संतोषजनक परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक माहौल शांतिपूर्ण रहेगा और सदस्यों का सहयोग मिलेगा। आपके करियर में कुछ बड़े बदलाव हो सकते हैं जैसे पदोन्नति या वेतन वृद्धि की संभावना।
सिंह (Leo)- चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आपकी बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी। खेल से जुड़े लोगों की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस में महिला सहकर्मियों से बहसबाजी से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को ट्रांसफर से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है।
कन्या (Virgo)- चंद्रमा आज आपके बारहवें भाव में है, जो कानूनी विवाद या प्रशासनिक उलझनों के कारण परेशानी दे सकता है। किसी बात को लेकर दोस्तों से आपकी कहासुनी हो सकती है, लेकिन इसे दिल पर न लें। दांपत्य जीवन में मतभेद हो सकते हैं, इसलिए धैर्य और समझदारी जरूरी है।
तुला (Libra)- आज चंद्रमा आपके लाभ भाव यानि एकादश भाव में स्थित है, जिसके कारण आपको अपनी बड़ी बहन से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं, जिसके कारण वे थोड़े चिंतित रह सकते हैं। व्यापार में अति आत्मविश्वास नुकसान का कारण बन सकता है, इसलिए अपने प्रयासों में निरंतरता बनाए रखें।
वृश्चिक (Scorpio)- आज चंद्रमा आपके कर्म भाव यानि दशम भाव में है, जिसके कारण कार्यक्षेत्र में दबाव रह सकता है और नई जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोगों को आज कई मीटिंग का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन समय प्रबंधन से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
धनु (Sagittarius)- चंद्रमा के नवम भाव में होने से भाग्य आपका साथ देगा। कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है। विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षा के इच्छुक लोगों के लिए दिन शुभ है, शिक्षा में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है।
मकर (Capricorn)- आज चंद्रमा अष्टम भाव में है, जिसके कारण मानसिक चिंता और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। कार्यस्थल पर अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन प्रयासों के अनुसार परिणाम देरी से मिल सकते हैं। जो लोग शोध से जुड़े हैं, उन्हें कोई विशेष जानकारी मिल सकती है।
कुंभ (Aquarius)- चंद्रमा आज सप्तम भाव में है, जो आपके वैवाहिक और साझेदारी संबंधों को प्रभावित करता है। दांपत्य जीवन में भावनात्मक निकटता बढ़ेगी, हालांकि यदि कोई पुराने मतभेद हैं, तो वे सामने आ सकते हैं।
मीन (Pisces)- चंद्रमा आज आपके छठे भाव में स्थित है, जिसके कारण आपको रोग, शत्रु और कर्ज से संबंधित मामलों में सावधान रहना होगा। नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन साहस और मेहनत से आप विजयी होंगे।