उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले मे मोहम्मद शोएब ने अपनी बाइक से टक्कर मार कर ई रिक्शा चलाने वाले ओम प्रकाश उपाध्याय नाम के निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली है। मंगलवार (6 मई 2025) को घटी इस घटना के बाद पुलिस ने गैर इरादतन हत्या की धाराओं मे केस दर्ज किया है। इसी दिन पुलिस ने दबिश दे कर फरार हुए शोएब को गिरफ्तार भी कर लिया है। सुदर्शन न्यूज की पड़ताल मे पता चला है कि टक्कर मारने वाली बाइक पंजाब के लुधियाना से लाई गई थी। इसके असल मालिक का नाम मोहम्मद रफीक है। बाइक के कागजात भी अधूरे हैं।
यह मामला सहारनपुर जिले के थानाक्षेत्र कुतुबशेर का है। मंगलवार को यहाँ के सदर बाजार इलाके मे रहने वाले नितिन उपाध्याय ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कारवाई है। शिकायत मे नितिन ने बताया कि उनके पिता ओम प्रकाश उपाध्याय सहारनपुर शहर मे ई रिक्शा चलाते थे। हर दिन की तरह 6 मई को ओम प्रकाश ई रिक्शा ले कर परिवार का पेट भरने की सोच के साथ शहर मे निकले थे।
शिकायत मे आगे बताया गया है कि ओम प्रकाश अपने ई रिक्शा के साथ जब रघुनाथ मंदिर के पास पहुँचे तभी दूसरी तरफ से एक स्पलेन्डर बाइक बड़ी तेजी से आई। इस बाइक को सहारनपुर के ही ईदगाह रोड का रहने वाला मोहम्मद शोएब चला रहा था। शोएब ने पंजाब के नंबर वाली बाइक से तेजी से ओम प्रकाश के ई रिक्शा मे टक्कर मार दी। टक्कर से ओम प्रकाश का रिक्शा पलट गया और वो सड़क पर आ गिरे।
टक्कर मार कर मोहम्मद शोएब मौके से भाग निकला। इधर आसपास के लोगों ने बेसुध हो चुके ओम प्रकाश को अस्पताल पहुँचाया। यहाँ घायल को मृत घोषित कर दिया गया। आखिरकार मृतक के परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही ओम प्रकाश के घर मे कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम आदि के बाद शव को मृतक के घर वालों को सौंप दिया गया। 6 मई को ही ओम प्रकाश के बेटे नितिन ने थाने मे कार्रवाई की शिकायत दी।
नितिन उपाध्याय की तहरीर पर मोहम्मद शोएब के खिलाफ पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 और 106 (1) के तहत केस दर्ज किया। वह कहीं भागने की फिराक मे था। दबिश दे रही पुलिस को शोएब की लोकेशन शहर के ही एक बस अड्डे पर मिली। 6 मई को ही शोएब को दबोच लिया गया। मामले मे धारा 105 की बढ़ोत्तरी की गई है। मामले मे जाँच व अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है। सुदर्शन न्यूज के पास FIR कॉपी मौजूद है।
सुदर्शन न्यूज़ की पड़ताल में सामने आया कि जिस बाइक से टक्कर मार कर ओम प्रकाश की जान ले ली गई वो पंजाब से लाई गई थी। उत्तर प्रदेश में दौड़ाई जा रही वो बाइक लुधियाना के किसी मोहम्मद रफीक की निकली। लुधियाना का मोहम्मद रफीक इस्लाम नगर में रहता है। ऑनलाइन पड़ताल में पता चला कि इस बाइक का बीमा लगभग एक दशक से नहीं हुआ है। फ़िलहाल मोहम्मद रफीक के मामले में पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।