सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

15 जनवरी- राष्ट्र कृतज्ञता व्यक्त कर रहा अपने रक्षकों के प्रति आज "थल सेना दिवस" Army Day के अवसर पर.. "जय हिंद की सेना"

ये दिन है वर्दी वाले उन फरिश्तों को समर्पित जिनकी भुजाओं के दम पर राष्ट्र की शक्ति का आंकलन हम से लड़ने के झूठे सपने पालता कोई अन्य देश करता है .

Rahul Pandey
  • Jan 15 2021 7:43AM
ये दिन है वर्दी वाले उन फरिश्तों को समर्पित जिनकी भुजाओं के दम पर राष्ट्र की शक्ति का आंकलन हम से लड़ने के झूठे सपने पालता कोई अन्य देश करता है .. ये वही वीर हैं जिनकी भुजाओं के दम पर भी चीन तक वापस लौट गया और कश्मीर के आतंकी हर दिन अपने अंजाम को पहुचायें जा रहे हैं ..

परित्राणाय साधूना विनाशाय च दुष्कृताम का सिद्धांत रखने वाली हमारी भारतीय सेना का आज थल सेना दिवस है जिस दिन पूरा देश नमन कर रहा अपने रक्षको को.. ये वही हैं जिनके दम पर हम हैं .. गौरतलब है कि सेना दिवस सामान्य रूप से नई दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति में भारत के वीरगति पाए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करके शुरू किया जाता है।

भारतीय थल सेना 15 जनवरी को सेना दिवस मनाती है। आज के दिन थल सेना अपनी शक्ति का प्रदर्शन करती है और प्रथम भारतीय सेनाध्यक्ष के.एम करिअप्पा के पद ग्रहण के उपलक्ष्य को बड़े धूमधाम से मनाती है। आज भारतीय सेना का थल सेना दिवस है। 

आज ही के दिन 1949 में Indian Army पूरी तरह ब्रिटिश सेना से आजाद हो गई थी। इसके साथ ही फील्ड मार्शल के एम करिअप्पा आजाद भारत के पहले सेना प्रमुख बने थे। आज देश के रक्षको की वीर बलिदानी टोली को बारंबार नमन कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सुदर्शन परिवार सैनिको का यशगान सदा सदा के लिये गाते रहने का संकल्प लेता है. 

जय हिंद की सेना..

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार