सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

गंगा पुल से कूद कर छात्रा ने दी जान

जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय पक्का गंगा पुल से शुक्रवार की सुबह छलांग लगाकर 14 वर्षीय छात्रा ने अपनी इहलीला समाप्त कर ली

अमरेन्द्र प्रताप सिंह
  • Nov 24 2023 6:34PM
सूचना पर पहुँची कोतवाली पुलिस ने गोताखोरों के सहयोग से छात्रा का शव बाहर निकलवाया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेजवा दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम हेतिमपुर कटहरा निवासिनी शांति गुप्ता (14) पुत्री रमेश गुप्ता किसी बात को लेकर परिजनों से नाराज हो गई तथा घर से साइकिल लेकर सुबह करीब 8:30 बजे जमानियां धरम्मरपुर गंगा पुल पर पहुँच गयी। उसे खोजते हुए उसका भाई भी पीछे से गंगा पुल पर पहुँच गया। जहां उसे देखते ही उसकी बहन शांति गंगा पुल से नदी के गहरे पानी में छलांग लगा दी। यह वाकया देख भाई आवक रह गया और चीखने व चिल्लाने लगा। जिसे सुनकर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और नदी में डूबी शांति की खोजबीन में जुट गई। जहां करीब दोपहर 1 बजे मछुआरों की सहायता से पुल से महज कुछ दूरी पर ही नदी में जाल फेंक कर उसके शव को बाहर निकलवाया गया। उधर शांति का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजवा दिया। मृतका शांति गुप्ता हेतिमपुर स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा 9 वीं की छात्रा थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार