सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आज 13 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, 36 करोड़ के विकास कार्य वर्तमान में चालू, जल्द 24 करोड़ और मिलेंगे: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने इस वर्ष एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा, "पिछले कुछ वर्षों से भारत ने सभी खेलों में उम्दा प्रदर्शन किया है। आज हमारे खिलाड़ी विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी एशियाई खेलों में भारत पदक तालिका में बेहद उम्दा प्रदर्शन करेगा।"

Komal Verma
  • Aug 28 2023 9:02PM

केंद्रीय खेल एवं युवा और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर आज पंजाब दौरे पर थे। सुबह चंडीगढ़ में रोजगार मेले के आयोजन में युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटने के पश्चात केंद्रीय मंत्री ने पटियाला स्थित नेताजी सुभाष राष्ट्रीय खेल संस्थान में 13 करोड़ की लागत से बनी कई खेल विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। अनुराग ठाकुर ने इस दौरान अगले महीने एशियाई खेलों में भाग लेने चीन जाने वाले खिलाड़ियों से भी संवाद किया।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार में NSNIS पटियाला को पिछले 1 वर्ष में खेल विकास हेतु करोड़ों रुपए मिले हैं। इसी क्रम में आज 13 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन हुआ है। इसके अतिरिक्त 36 करोड़ के विकास कार्य वर्तमान में चालू हैं और 24 करोड़ और मिलने वाले हैं। आज हमने ट्रेनिंग सेंटर और वेटलिफ्टिंग हेतु बड़े हॉल, गेस्ट हाउस रेनोवेशन, विदेशी कोचों के एकोमोडेशन का रेनोवेशन और युवाओं के हॉस्टल के 66 कमरों के रेनोवेशन आदि के कार्यों का उद्घाटन किया है। पिछले 1 वर्ष में यहां वृहद स्तर पर बदलाव आए हैं। आज से सात- आठ वर्षो पहले कैंपों में खाने से जुड़ी कई कंप्लेन आती थी। परंतु आज हमारे पास क्वालिटी शेफ हैं जो खिलाड़ियों को बेहद पौष्टिक भोजन खिलाते हैं।"

कार्यक्रम के पश्चात अनुराग ठाकुर ने खिलाड़ियों व एथलीटों से मिलकर आगामी एशियाई खेलों की तैयारी पर विशेष पर चर्चा की और उनका हौसला बढ़ाया। अनुराग ठाकुर ने इस वर्ष एशियाई खेलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद जताते हुए कहा, "पिछले कुछ वर्षों से भारत ने सभी खेलों में उम्दा प्रदर्शन किया है। आज हमारे खिलाड़ी विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगामी एशियाई खेलों में भारत पदक तालिका में बेहद उम्दा प्रदर्शन करेगा।"

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार