सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पहलगाम हमले के बाद भारतीय नौसेना का युद्धाभ्यास शुरू, INS सूरत ने अरब सागर में दिखाई मारक शक्ति, PAK को दिया साफ संदेश- 'अब कोई गलती महंगी पड़ेगी'

भारतीय नौसेना ने युद्ध के लिए दिखाई तैयारी- अब सिर्फ जवाब नहीं, प्रहार होगा; अरब सागर में नौसेना की मिसाइल वर्षा से दहला दुश्मन

Ravi Rohan
  • May 1 2025 3:57PM

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने समुद्री सीमाओं पर सुरक्षा घेरा और मजबूत करना शुरू कर दिया है। 30 अप्रैल से 3 मई तक गुजरात तट के निकट अरब सागर में भारतीय नौसेना एक विशाल सैन्य अभ्यास चला रही है, जिसमें अत्याधुनिक युद्धपोत, मिसाइल प्रणाली और निगरानी तंत्र शामिल हैं। इस अभ्यास का उद्देश्य किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि को पहले ही पहचानकर नाकाम करना है।

हाल ही में भारतीय नौसेना ने युद्धपोतों से एंटी-शिप मिसाइल दागकर दुश्मन को यह संकेत दिया है कि भारत अब केवल सतर्क नहीं, बल्कि तैयार भी है। इन मिसाइलों ने लंबी दूरी पर भी सटीक वार करके नौसेना की ताकत और तकनीकी परिशुद्धता को साबित किया है।

कोस्ट गार्ड और नौसेना का तालमेल

गुजरात तट से सटी समुद्री सीमाओं पर भारतीय तटरक्षक बल (Coast Guard) ने भी जहाज तैनात कर दिए हैं और निगरानी प्रणाली को चौकस कर दिया गया है। नौसेना और कोस्ट गार्ड मिलकर संभावित खतरों से निपटने के लिए गहन अभ्यास कर रहे हैं।

नौसेना प्रवक्ता का बयान

भारतीय नौसेना के प्रवक्ता ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह युद्धाभ्यास भारत की समुद्री सीमाओं की रक्षा के लिए तैयार की जा रही रणनीति का हिस्सा है। मिसाइल फायरिंग अभ्यासों का मकसद प्लेटफॉर्म, सिस्टम और नाविकों की युद्ध स्थितियों में प्रतिक्रिया क्षमताओं को परखना है।

INS सूरत ने मारी सटीक चोट

स्वदेशी मिसाइल विध्वंसक INS सूरत ने अरब सागर में MR-SAM प्रणाली का उपयोग करते हुए हवाई लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा। यह अभ्यास पाकिस्तान की नौसेना द्वारा सतह से सतह पर मिसाइल परीक्षण से पहले अंजाम दिया गया था, जिससे भारत की आक्रामक तैयारी का स्पष्ट संकेत मिलता है।

भारतीय नौसेना का यह युद्धाभ्यास न केवल भारत की समुद्री सीमा की रक्षा को सुनिश्चित करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि देश की सेनाएं हर मोर्चे पर पूरी तरह से तैयार हैं- फिर चाहे वह जमीन हो, आकाश या समुद्र।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार