सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मौत से 2 दिन पहले ही श्रीदेवी ने सोशल मीडिया पर सांझा की थी फोटो, उनकी यादे लोगों के दिलों में आज भी बसी है

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को आज पूरे 3 साल हो गए है। आज के दिन ही 24 फरवरी को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

Ruby Saini
  • Feb 24 2021 4:00PM

बॉलीवुड की चांदनी कही जाने वाली सुपरस्टार अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन को आज पूरे 3 साल हो गए है। आज के दिन ही 24 फरवरी को श्रीदेवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आज श्रीदेवी हमारे बीच में नहीं है लेकिन आज भी उनकी याद लोगों के दिलों में अभी भी जिंदा है। 


आपको बता दे कि श्रीदेवी अपने रिश्तेदार के यहां शादी में गई थी। श्रीदेवी की दुबई के एक होटल के कमरे के बाथटब में डूबने से मौत हो गई थी। उस वक्त हर किसी की जुबान पर बस एक ही सवाल था कि आखिर उस रात ऐसा क्या हुआ और अचानक श्रीदेवी की मौत कैसे हो गई।


मौत से दो दिन पहले ही श्रीदेवी ने परिवार के साथ अपनी कुछ फोटों को सोशल मीडिया पर सांझा किया था। उनकी इन जिंदादिली फोटो को आज भी देखकर,  ऐसा लगता है मानो वे आज भी दुनिया में हैं


इस शादी में श्रीदेवी अपने पति (बोनी कपूर Boney Kapoor) और बेटी (खुशी कपूर Khushi Kapoor) के साथ दुबई गई थी। इस फोटो में साफ साफ देखा जा सकता है कि उस दिन शादी में श्रीदेवी कितनी खुश नजर आ रही है। उन्होंने अपने पति और बेटी के साथ शादी में खूब आन्नद किया। हालांकि उनकी बेटी जाह्नवी कपूर इस शादी में नहीं जा पाई थी क्योंकि जाह्नवी कपूर उस सामय धड़क फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई में व्यस्त थी। लेकिन अचानक से श्रीदेवी की मौत से सारी दुनिया सकते में आ गई।


भले ही  आज श्रीदेवी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी बसी हुई हैं। श्रीदेवी ने अपने 51 साल के फिल्मी करियर में लगभग 300 फिल्मों में काम किया था। उनकी पहली फिल्म बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट 'जूली' थी। उनकी आखिरी फिल्म 'मॉम' थी। जिसके लिए उन्हें मरणोपरांत बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसके अलावा साल 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में श्रीदेवी नजर आईं थीं। इस फिल्म में उन्होंने कैमियो रोल किया था।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार