सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Draupadi murmu nomination: राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू संसद भवन के लिए रवाना… 12 बजे दाखिल करेंगी नामांकन

बता दें कि NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

Geeta
  • Jun 24 2022 10:30AM

राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आते जा रहे हैं, वैसे-वैसे सियासी गतिविधियां भी बढ़ती जा रही हैं। इस बीच एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद की प्रत्याशी और झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ओडिशा भवन से निकल चुकी हैं। वह संसद भवन के लिए रवाना हुई हैं। वह आज राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। 

बता दें कि NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, वह 12 बजे संसद भवन में अपना नामांकन करेंगी। इस दौरान उनके साथ पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। वहीं विपक्ष की ओर से उम्मीदवार यशवंत सिन्हा 27 जून को नामांकन कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का एलान किया है। हालांकि, नामांकन के वक्त वह खुद मौजूद नहीं होंगे। उनकी तरफ से पार्टी के सांसद विजय साई रेड्डी व मिधुन रेड्डी मौजूद रहेंगे।

द्रौपदी मुर्मू के नामांकन के लिए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास पर प्रस्तावक और समर्थक के तौर पर नॉमिनेशन पेपर पर हस्ताक्षर किए गए। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान नामांकन पत्र में पहले प्रस्तावक बने। उन्होंने कहा, मेरा परम सौभाग्य है कि भारत की जनजातीय समाज की पहली और देश की द्वितीय महिला राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन पत्र में प्रथम समर्थक के रूप में हस्ताक्षर करने का अवसर प्राप्त हुआ।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार