सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

धामी सरकार का बड़ा एक्शन; देवभूमि में सरकारी जमीन पर 17 साल से चल रहे अवैध मदरसे पर चला बुलडोजर... मार्च में किया गया था सील

उत्तराखंड प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: सरकारी ज़मीन पर बना अवैध मदरसा बुलडोजर से ढहा

Rashmi Singh
  • May 4 2025 4:51PM

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में शनिवार ( 3 अप्रैल 2025) की सुबह एक अवैध रूप से बने मदरसे को प्रशासन ने बुलडोजर की सहायता से गिरा दिया। यह मदरसा किच्छा तहसील के अंतर्गत कुरैया गांव में स्थित था और इसे सरकारी भूमि पर बिना स्वीकृति के संचालित किया जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, इस मदरसे में चार कमरे बने हुए थे, जहां बड़ी संख्या में बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। प्रशासन का दावा है कि यह शिक्षण संस्था बिना किसी वैध दस्तावेजों के सरकारी जमीन पर कब्जा कर संचालित हो रही थी।

20 मार्च को प्रशासन ने जब दस्तावेज़ों की जांच की, तो यह सामने आया कि यह मदरसा अतिक्रमित भूमि पर बना है। इसके बाद इसे सील कर संचालक को नोटिस जारी किया गया था। लेकिन नियत समय में जवाब न मिलने पर कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

शनिवार तड़के सुबह एसडीएम मनीष बिष्ट और तहसीलदार दिनेश कुटौला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। चार बुलडोजर की मदद से अलजामियातुल हुसैनिया नामक मदरसे को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही वहां बनी तीन अवैध दुकानों को भी गिराया गया।

प्रशासन ने बताया कि यह मदरसा पिछले 17 वर्षों से बिना किसी वैध स्वीकृति के आधे एकड़ बंजर भूमि पर चल रहा था। इसके खिलाफ कई बार चेतावनी और नोटिस दिए गए थे, लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अंततः ध्वस्तीकरण करना पड़ा।

रुद्रपुर के उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार के अवैध निर्माणों पर प्रशासन की सख्त नजर बनी रहेगी और आवश्यकतानुसार कठोर कदम उठाए जाएंगे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार