सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पर्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार में जब नजर आए ये सितारे, तो अपने अभिनय से जीत लिया दर्शकों का दिल

छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के उन महान सपूतों में से एक हैं जो लोगों के दिलों पर हमेशा राज करते रहेगे। शिवाजी एक अद्भुत और महान योद्धा थे, उनकी रणनीति अनोखी थी, जब लगभग सम्पूर्ण उत्तर भारत मुगलों के अधीन हो चुका था, ऐसे समय में 1674 ई. में शिवाजी महाराज ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी।

Ruby Saini
  • Feb 19 2021 3:12PM

छत्रपति शिवाजी महाराज भारत के उन महान सपूतों में से एक हैं जो लोगों के दिलों पर हमेशा राज करते रहेगे। शिवाजी एक अद्भुत और महान योद्धा थे, उनकी रणनीति अनोखी थी, जब लगभग सम्पूर्ण उत्तर भारत मुगलों के अधीन हो चुका था, ऐसे समय में 1674 ई. में शिवाजी महाराज  ने पश्चिम भारत में मराठा साम्राज्य की नींव रखी। रायगढ़ में 1674 में उनका राज्याभिषेक हुआ और वह छत्रपति बने। उन्होंने डेक्कन के शासकों और मुगलों से युद्ध किया। उन्होंने मराठाओं को संगठित कर पूर्ण स्वराज के सपने को हर भारतीय दिल में भर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 को मराठा परिवार में हुआ था। मराठा के गौरव और भारतीय गणराज्य के महानायक कहे जाने वाले छत्रपति शिवाजी ने कई सालों तक मुगलों से संघर्ष किया और उन्हें धूल चटाई थी। उनकी गौरव गाथा को बॉलीवुड जगत ने भी अपने पर्दे पर कई बार उतारा है।  आज उनकी जन्म जंयती के मौके पर आपको बताते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार पर्दे पर निभाया।

अभिनेता शरद केलकर

 

आपको बता दे कि छोटे पर्दे के साथ-साथ बड़े पर्दे पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अभिनेता शरद केलकर भी बड़े पर्दे पर छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया। ओम राउत की फिल्म 'तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर' में शरद केलकर ने राजे शिवाजी का किरदार निभाया। इस फिल्म में अजय देवगन ने तानाजी शाह की मुख्य भूमिका निभाई और सैफ अलि खान ने उदयभान सिंह राठौर का किरदार निभाया। इस फिल्म में कई बड़े दिग्गज कलाकार थे लेकिन शरद केलकर अपने किरदार और अभिनय से अपने दर्शको का दिल जीत लिया। 

अभिनेता अमोल कोल्हे

अभिनेता अमोल कोल्हे ने भी पर्दे पर छत्रपति महाराज का किरदार कई बार निभाया है। सबसे पहले अमोल कोल्हे स्टार प्रवाह पर 'राजा शिव छत्रपति' में शिवाजी महाराज का किरदार निभाया था। इसके साथ उन्होंने फिल्म 'राजमाता जीजाऊ' में छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया। यह फिल्म शिवाजी की माता पर फिल्माई गई थी। 
अभिनेता महेश मांजरेकर

बॉलीवुड के सुपर स्टार्स महेश मांजरेकर ने भी जब छत्रपति शिवाजी का किरदार निभाया तो उन्होने भी अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'मी शिवाजीराजे भोसले बोलतोये' वो पहली फिल्म थी जिसमें मराठा राजा को एक मराठी मिडिल क्लास आदमी के काल्पनिक दोस्त के रूप में दिखाया गया था। 
श्याम बेनेगल

 श्याम बेनेगल के प्रसिद्ध धारावाहिक 'भारत एक खोज' में नसीरुद्दीन शाह ने शिवाजी  महाराज का रोल प्ले किया था। इस सीरियल में इरफान खान और ओम  भी अहम किरदार निभाए थे। इस शो को दर्शकों द्वारा कॉफी पसंद किया गया था। 

 पारस अरोड़ा

बता दे कि शो 'वीर शिवाजी' में पारस अरोड़ा को शिवाजी महाराज का किरदार निभाने का अवसर मिला था और इस शो में उन्होंने शिवाजी के बचपन का किरदार निभाया था। अपने अभिनय और किरदार के दम पर पारस बहुत मशहूर हो गए। उन्हें शिवाजी के रोल में काफी पसंद किया गया था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार