सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

यूनाइटेड हिंदू फ्रंट का महाराष्ट्र सरकार को तुरंत बर्खास्त करने की मांग को लेकर प्रचंड प्रदर्शन

यूनाइटेड हिन्दू फ्रंट ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा

Namit Tyagi
  • Apr 4 2021 10:48AM
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने महाराष्ट्र के मलंगगढ़ में संत मछंदर दास की समाधि पर आरती करने से रोकने और प्रशासन द्वारा कोई कारगर कदम ना उठाए जाने की कड़ी भर्त्सना की है। फ्रंट की ओर से आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र बेदी के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर प्रचंड प्रदर्शन करके हिंदू हितों के विपरीत निरंतर कार्य कर रही महाराष्ट्र सरकार को अविलंब बर्खास्त करने की मांग की गई। अपनी मांगों के समर्थन में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी को संबोधित ज्ञापन भी भेंट किए गए।
फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी श्री मनदीप गोयल ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘नाथ’’ संप्रदाय के संस्थापक एवं बाबा गोरखनाथ जी के गुरु संत मछंदर दास की प्राचीन समाधि के समर्थन में 80 के दशक में सर्वप्रथम शिवसेना ने आंदोलन शुरू किया था। यहां हर साल पालकी निकाली जाती है और पूजा अर्चना की जाती है। दूसरे संप्रदाय के लोग अकारण समाधि पर आरती का विरोध कर रहे हैं जिस कारण मामला कोर्ट तक भी पहुंच गया है। 28 मार्च को पूजा आरती को दूसरे संप्रदाय के लोगों ने रोकने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से कोई कारगर कदम नहीं उठाने के कारण उनका हौसला बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान महाराष्ट्र सरकार के कार्यकाल में निहत्थे साधुओं की हत्या, सोशल मीडिया पर सरकार के विरुद्ध कमेंट करने वालों पर हमले, सी ए ए और एनसीआर का खुला विरोध दर्शाता है कि कभी हिंदू राष्ट्र का सपना दिखाने वाली पार्टी सत्ता के लोभ में एक कठपुतली सरकार बन कर रह गई है। जिस सरकार के शासनकाल में अपराध का ग्राफ निरंतर ऊंचा हो रहा है और बहुसंख्यक हिंदू  भयभीत हो रहे हो, उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। तीन पहियों पर चलने वाली महाराष्ट्र सरकार को केंद्र और राज्यपाल को अविलंब बर्खास्त कर देना चाहिए।
प्रदर्शन में सम्मिलित होने वाले शीर्षस्थ पदाधिकारियों में सर्वश्री अवध कुमार (उपाध्यक्ष, दि. प्र.), श्रीकांत यादव (प्रचार मंत्री, दि. प्र.), रोमी चैहान, बजरंग बहादुर (अध्यक्ष, मोती नगर वि.स.), श्रीमति लक्ष्मी देवी (अध्यक्ष, महिला मोर्चा, बुराड़ी वि.स.), राजेश अरोड़ा (अध्यक्ष, खजुरी मंडल), राजेश पुरी (उपाध्यक्ष, शाहदरा वि.स.), हेमंत खुराना (उपाध्यक्ष, शाहदरा वि.स.), सुभाष (अध्यक्ष, किराणी सुलेमान नगर), पप्पु बंसल (प्रभारी, मुस्तफाबाद वि.स.), विकास ठाकुर (अध्यक्ष, मुस्तफाबाद वि.स.), एड. सुधांशु झा (अध्यक्ष, करावल नगर वि.स.), मनोज गोयल (अध्यक्ष, आर्दश नगर वि.स.), सन्नी कश्यप (अध्यक्ष, गांधी नगर मंडल), प्रताप सिंह (अध्यक्ष, करावल नगर ईस्ट मंडल), संदीप चैधरी (महामंत्री, खजुरी खास मंडल), सुनील खुशवाह (उपाध्यक्ष, गोकलपुरी मंडल), नीरज शर्मा (उपाध्यक्ष, हर्ष विहार मंडल), भौजराज (अध्यक्ष, आर्दश नगर मंडल), अमन कुमार (उपाध्यक्ष, खजुरी मंडल), कुनाल कश्यप (उपाध्यक्ष, गांधी नगर मंडल), शुभम कुमार, सुरेन्द्र यादव आदि के नाम उल्लेखनीय है।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार