सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

अयोध्या को सबसे सुंदर नगरी बनाने के लिए cm योगी 21 अक्टूबर को अधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्टूबर को दो दिवसीय अयोध्या का दौरे करेंगे।

Sonam gurung
  • Oct 18 2023 9:41AM

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 21 अक्टूबर को दो दिवसीय अयोध्या का दौरे करेंगे। जहां 11 नवंबर को अयोध्या में सातवें दीपोत्सव पर 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे।

CM योगी 21 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे

भारत को पर्व-त्योहारों का देश कहा जाता है क्योंकि यहां पर्व त्योहार लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं। खासकर दीपावली को दीपों का उत्सव कहा जाता था। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को भगवान श्री राम 14 वर्षों के बाद वनवास की समय अवधि पूर्ण करके अपनी जन्मभूमि अयोध्या नगरी लौटे थे। इस उपलक्ष में संपूर्ण अयोध्या वासियों ने दीपोत्सव का आयोजन कर भगवान श्रीराम का स्वागत किया था।

इसी वजह से भगवान राम लला की नगरी यानि अयोध्या में हर साल दीपक जलाए जाते है। वहीं इस अवसर को लेकर सीएम योगी 21 अक्टूबर को अयोध्या का दो दिवसीय का दौरा करेंगे। जहां मुख्यमंत्री 11 नवम्बर को आयोजित दीपोत्सव और 22 जनवरी 2024 को आयोजित भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा तैयारी को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसके साथ ही अयोध्या में चल रही विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी भी लेंगे। इस बैठक में डीएम नीतिश कुमार, नगर आयुक्त विशाल सिंह और सीडीओ अनीता यादव सहित प्रशासन और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे।

इसके अलावा 21 अक्टूबर को देर शाम अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मुख्यमंत्री स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे और रात्रि विश्राम अयोध्या में ही करेंगे। अगले दिन 22 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुबह संत धर्माचार्यों से मुलाकात करने के बाद वापस लखनऊ लौट जायेंगे।

जनवरी में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा करेंगे

आपको बता दें कि अगले वर्ष यानि 22 जनवरी 2024 को श्रीरामजन्मभूमि पर बन रहे भव्य राम मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शामिल होंगे। इसके साथ ही राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आमंत्रित किया गया है। देश-विदेश के नामचीन लोग प्राण प्रतिष्ठा समारोह में नजर आ सकते है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार