सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Assembly Election 2022 : भाजपा चुनाव समिति की आज होगी पहली बैठक....इन मुद्दों पर होगी चर्चा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सहित 24 सदस्यीय समिति की बैठक होगी। इसमें सभी सात चरणों में पार्टी के चुनाव प्रचार और प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

Shanti Kumari
  • Jan 10 2022 9:27AM
विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद भाजपा चुनाव समिति की पहली बैठक सोमवार शाम भाजपा प्रदेश मुख्यालय में होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में कोरोना संक्रमण के बीच डिजिटल चुनाव प्रचार और चुनावी तैयारियों पर मंथन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह सहित 24 सदस्यीय समिति की बैठक होगी। इसमें सभी सात चरणों में पार्टी के चुनाव प्रचार और प्रबंधन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। बैठक में पार्टी के घोषणा पत्र के साथ पहले और दूसरे  चरण के प्रत्याशी चयन पर भी चर्चा की जाएगी। बैठक में समिति के सदस्य संजीव बालियान, राजवीर सिंह, विनोद सोनकर, ब्रजेश पाठक और बेबी रानी मौर्या भी मौजूद रहेंगी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार