सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

सिरसा छावनी में तब्दील, सुरक्षाबलों की दर्जनों कंपनियां बुलाई गईं

शुक्रवार शाम तक रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच भी गई। ड्रोन से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले इस मामले पर शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे।

Sudarshan News
  • Jul 17 2021 2:57AM

विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा की गाड़ी पर पथराव के आरोपी पांच किसानों पर राजद्रोह के तहत केस दर्ज करने के मामले में शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद किसानों ने शनिवार को एसपी कार्यालय का घेराव करने का एलान कर दिया है। इसके चलते प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

लघु सचिवालय में उपायुक्त अनीश यादव, पुलिस अधीक्षक अर्पित जैन, एडीसी उत्तम सिंह ने लघु सचिवालय में किसान लखविंद्र सिंह औलख, मैक्स साहुवाला, हैप्पी रानियां, गुरप्रेम देसूजोधा, बलवंत सिंह के साथ बैठक की। किसानों ने कहा कि पुलिस ने 11 जुलाई के दिन उनके किसान नेताओं को गिरफ्तार किया, जबकि वे शांतिमय तरीके से रोष प्रदर्शन कर रहे थे। 

किसानों ने कहा कि पुलिस ने उनके खिलाफ राजद्रोह की धारा किस आधार पर लगाई। हमने क्या अपने ही देश के खिलाफ विद्रोह किया। इस पर पुलिस अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। वहीं बैठक में प्रशासन द्वारा किसानों से कहा गया कि वे शहीद भगत सिंह स्टेडियम के बजाय दशहरा ग्राउंड और ग्लोबल सिटी स्पेस में प्रदर्शन करें। 

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में भीड़ इकट्ठा करने पर अनियंत्रित हो सकती है। इसके जवाब में बैठक में शामिल किसान नेताओं ने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर यह फैसला लिया गया है। वहीं उन्होंने स्पष्ट कहा कि उन्होंने शहीद भगत सिंह स्टेडियम में ही किसानों को इकट्ठा करने की कॉल की है, किसान अपने वाहन तो दशहरा ग्राउंड में खड़े कर सकते हैं। मगर एसपी कार्यालय का घेराव हर हाल में किया जाएगा।

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस छावनी बना सिरसा

किसानों के प्रदर्शन के मद्देनजर लघु सचिवालय के मुख्यद्वार समेत आसपास के इलाके को सील कर दिया गया। सिरसा पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस की पांच कंपनियां, आर्म्ड पुलिस की चार कंपनियां, आईआरबी की चार कंपनियां समेत रैपिड एक्शन फोर्स की 10 कंपनियां मांगी है। 

शुक्रवार शाम तक रैपिड एक्शन फोर्स की चार व महिला पुलिस की तीन कंपनियां सिरसा पहुंच भी गई। ड्रोन से भी प्रदर्शन पर नजर रखी जाएगी। इससे पहले इस मामले पर शुक्रवार को प्रशासन की किसान नेताओं के साथ बैठक बेनतीजा रही। किसान संगठन पांचों किसानों की रिहाई की मांग पर अड़े रहे। 

किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने शुक्रवार को छुट्टी पर गए कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। साथ ही नई छुट्टी के लिए आए आवेदनों को रोक दिया गया। सभी पुलिस कर्मचारियों को ड्यूटी पर से बुला लिया गया। वहीं पुलिस ने बाल भवन, सदर थाना, दक्ष प्रजापति चौक के पास अवरोधक लगाने शुरू कर दिए। पुलिस विभाग ने अधीनस्थ स्टाफ को बाहर से आई पुलिस कर्मचारी और रैपिड एक्शन फोर्स की संख्या को देखकर पांच हजार कर्मचारियों का खाना तैयार करने का आदेश दिया गया है। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार