सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Delhi: शिक्षा मंत्री आतिशी ने सीमापुरी में स्कूल के वर्ल्ड क्लास अकादमिक ब्लॉक का किया उद्घाटन

Delhi News: सीमापुरी में सरकारी स्कूल के लिए नए अकादमिक ब्लॉक, शिक्षा मंत्री आतिशी ने बच्चों को किया समर्पित।

Ravi Rohan
  • Sep 4 2024 6:39PM

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने मंगलवार को पुरानी सीमापुरी इलाके में स्थित सरकारी स्कूल विश्वामित्र सर्वोदय कन्या विद्यालय के दो शैक्षणिक ब्लॉकों का उद्घाटन किया। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में स्थित सरकारी स्कूल में 6 प्रयोगशालाएँ, 2 पुस्तकालय और एक लिफ्ट भी है।

इस अवसर पर आतिशी ने कहा कि, "दिल्ली सरकार छात्रों को किसी भी मंजिल तक आसानी से पहुंचने के लिए सरकारी स्कूलों में लिफ्ट लगाने वाली पहली सरकार है। नए अकादमिक ब्लॉक चार मंजिलों का हैं, जिनमें उन्नत कक्षाएं, लाइब्रेरी और सभी उपकरणों से लैश प्रयोगशालाएं हैं।"

शिक्षा मंत्री ने कहा कि, चूंकि पुरानी सीमापुरी घनी आबादी वाला इलाका है, इसलिए सरकारी स्कूलों में बड़ी संख्या में एडमिशन होते हैं। आतिशी ने कहा, "पहले हर क्लास में 60 विद्यार्थी होते थे। लेकिन, अब नई बिल्डिंग बनने से हर क्लास में 40 छात्र ही होंगे।" उन्होंने कहा कि, आम आदमी पार्टी की सरकार के शासन में दिल्ली के सरकारी स्कूलों की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि, "10 साल पहले इन स्कूलों में इन स्कूलों में दुर्गंध आती थी, डेस्क और बेंच टूटे हुए होते थे।"

आतिशी ने दावा करते हुए कहा कि, ''साल 2015 के बाद अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली के सरकारी स्कूल अब निजी स्कूलों से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि, ''पहले टीचर्स को पोलियो और जनगणना जैसे विभिन्न सर्वेक्षणों के लिए भेजा जाता था, जिससे पठन-पाठन प्रभावित होती थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होता है।" इस कार्यक्रम में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी उपस्थित थे।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार