सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

भाजपा के विधायक को फोन पर जान से मारने की धमकी

फोन करने वाले ने कहा कि एक अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहा है

Krishna Kumar
  • Aug 6 2020 8:31PM

यमुनोत्री विधानसभा से भाजपा के विधायक केदार सिंह रावत को फोन पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। थाना नेहरू कालोनी के एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी के अनुसार मंगलवार को विधायक के पास किसी अज्ञात नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि एक अधिकारी उनका फोन नहीं उठा रहा है। उसने अपना नाम डॉ. प्रमोद त्यागी बताया। विधायक ने अधिक जानकारी मांगी तो वह अनर्गल बात करने लगा। इस पर विधायक ने फोन काट दिया।
उस व्यक्ति द्वारा दुबारा फोन करने पर अपनी पहचान  अजबपुर काॅलोनी  देहरादून का रहने वाला कहा गया  फिर विधायक को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस पर विधायक ने विधायक हॉस्टल में अपने निजी सहायक सूर्यपाल सिंह राणा को फोन कर इस घटना की पूरी  जानकारी दी। एसओ नेहरू कॉलोनी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि सूर्यपाल सिंह राणा की तहरीर पर ही डॉ. प्रमोद त्यागी के खिलाफ गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सात ही इस  मामले की पूरी जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार