सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस MLA का रेपिस्ट बेटा हुआ गिरफ्तार .... 6 महीने से था फरार, अपने पार्टी के ही महिला वर्कर का किया था शारीरिक शोषण

कुछ ही दिनों में प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में हालांकि मोरवाल की गिरफ्तारी के टाइमिंग को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आपको बता दें करण मोरवाल कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। छह महीने से फरार चल रहे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।

Prem Kashyap Mishra
  • Oct 26 2021 2:21PM

दुष्कर्म के आरोप में फरार चल रहे बड़नगर के कांग्रेसी विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल को इंदौर की महिला थाना पुलिस ने मक्सी से गिरफ्तार कर लिया है। उसे महिला थाना पुलिस इंदौर लेकर पहुंची है। इंदौर पुलिस और महिला थाना पुलिस को उसकी लंबे समय से तलाश थी। करण पर इंदौर के राजेन्द्र नगर में रहने वाली महिला नेत्री ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। महिला थाना पुलिस ने करण को मक्सी बायपास पर पकड़ा।

वह अपने दोस्त राहुल के साथ भागने की फिराक में था। पुलिस ने उनकी कार भी जब्त कर ली है। कुछ ही दिनों में प्रदेश में उपचुनाव होने हैं, ऐसे में हालांकि मोरवाल की गिरफ्तारी के टाइमिंग को लेकर भी राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। आपको बता दें करण मोरवाल कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल का बेटा है। छह महीने से फरार चल रहे करण मोरवाल को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक शादी का झांसा देकर महिला नेता से दुष्कर्म करने का आरोपी पिछले साढ़े छह महीने से फरार था और उसकी गिरफ्तारी पर 25,000 रुपये का इनाम घोषित था।   

महिला थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने बताया कि करण मोरवाल को इंदौर से करीब 80 किलोमीटर दूर मक्सी के पास से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि करण की गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि करण के खिलाफ इंदौर के महिला थाने में दो अप्रैल को दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक मामला दर्ज कराने वाली महिला नेता का आरोप है कि विधायक के 30 वर्षीय बेटे ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया।

अधिकारियों ने बताया कि करण की तलाश कर रही पुलिस ने 19 अक्टूबर को उसके छोटे भाई शिवम को इंदौर के महिला पुलिस थाने लाकर पूछताछ की थी क्योंकि जांचकर्ताओं को लगा था कि उसे पता है कि बलात्कार का आरोपी कहां छिपा है। चश्मदीदों के मुताबिक अपने छोटे बेटे शिवम से पुलिस की पूछताछ के बीच नाटकीय घटनाक्रम के तहत उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल 19 अक्टूबर को इंदौर के महिला थाने से सटे पलासिया थाने पहुंच गए थे और उन्होंने बंद कमरे में पुलिस अधिकारियों से गुप्त चर्चा की थी।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार