सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

World Cup 2023: भारतीय टीम को तगड़ा झटका, डेंगू की चपेट में स्टार बल्लेबाज सुभमन गिल

शुभमन गिल ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया के नेट सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उनके डेंगू संबंधित जांच कराई गई। जिसमें वह डेंगू पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है।

Rohit Attri
  • Oct 6 2023 4:18PM

विश्व कप के पहला मैच खेलने से पहले ही भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गये हैं। माना जा रहा है कि यह भारतीय टीम को बहुत बड़ा झटका हो सकता है। भारत अपना पहला मैच रविवार को ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा। उस मैच में शुभमन गिल खेल पायेंगे या नहीं अभी यह साफ नहीं हो पाया है। लेकिन उनकी डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से भारतीयों के लिए शुभ संकेत नहीं है।

हालांकि बीसीसीआई की मेडिकल टीम शुभमन गिल पर लगातार नजरें बनाये हुए है। जानकारी के अनुसार, शुभमन गिल ने गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम इंडिया के नेट सेशन में भी हिस्सा नहीं लिया था। इसके बाद उनके डेंगू संबंधित जांच कराई गई। जिसमें वह डेंगू पॉजिटिव पाये गये। जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा है।

 रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा भारत

 विश्व कप अभियान का अपना पहला मैच भारत चेन्नई में ऑस्ट्रेलिया के साथ खेलेगा। ऐसे में भारतीय टीम अपने बल्लेबाज शुभमन गिल की गैर मौजूदगी में मैदान में उतर सकती है। वहीं क्रिकेट प्रेमी कयास लगा रहे हैं कि अगर ऐसा होता है, तो शुभमन गिल की जगह कौन आयेगा।

 एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर गिल रविवार को होने वाले मुकाबले से बाहर रहते हैं तो हो सकता है रोहित शर्मा का साथ देने ईशान किशन आ सकते हैं। वहीं केएल राहुल भी दावेदार माने जा रहे हैं। क्योंकि एशिया कप में वापसी करने के बाद राहुल अच्छी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं।

 पढ़िए.. भारतीय टीम कब किससे भिड़ेगी

8 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 

11 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान, दिल्ली

14 अक्टूबर बनाम पाकिस्तान, कर्णावती

19 अक्टूबर बनाम बांग्लादेश, पुणे

22 अक्टूबर बनाम न्यूजीलैंड, धर्मशाला

29 अक्टूबर बनाम इंग्लैंड, लखनऊ

2 नवंबर बनाम श्रीलंका, मुंबई

5 नवंबर बनाम साउथ अफ्रीका, कोलकाता

12 नवंबर बनाम नीदरलैंड्स, बेंगलुरु 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार