सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

आज PM मोदी एशियाई पैरा गेम्स' के विजेताओं को करेंगे संबोधित... खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे हौसला

प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी आज बुधवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारत के एशियाई पैरा गेम्स के खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे।

Himanshi Rajput
  • Nov 1 2023 10:26AM

प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी आज बुधवार को मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में भारत के एशियाई पैरा गेम्स के खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। जानकारी मिली है कि पीएम मोदी शाम लगभग साढ़े चार बजे भारत के एशियाई पैरा गेम्स दल के साथ संवाद करेंगे। 

खिलाड़ीयों को प्रेरित करेंगे पीएम मोदी 

बता दें की आज प्रधानमंत्री पैरा खेलों में खिलड़ियों को अच्छे प्रदर्श के लिए बधाई देंगे और भविष्य की प्रतियोगिता और टूर्नामेंटों के लिए प्रेरित करने के लिए कार्यक्रम में एथलीटों को संबोधित करेंगे।
जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने एशियाई पैरा गेम्स 2022 में 29 स्वर्ण पदक सहित कुल 111 पदक जीते। एशियाई पैरा गेम्स 2022 में कुल पदक तालिका में पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (2018 में) और 29 स्वर्ण पदकों की तुलना में 54 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है। बताया जा रहा है कि इस बार 2018 में मिली जीत से लगभग दोगुनी जीत हुई।

कौन-कौन होगा शामिल? 

जानकारी मिली है कि कार्यक्रम में एथलीट, उनके कोच, भारतीय पैरालंपिक समिति और भारतीय ओलंपिक संघ के अधिकारी, राष्ट्रीय खेल महासंघों के प्रतिनिधि और युवा मामले और खेल मंत्रालय के अधिकारी भाग लेंगे।

कौन से खेल में कितने पदक जीते?

भारत ने हांग्जो में अपने पैरा एशियाई खेलों के अभियान में कुल 111 पदकों जीते। जिसमें 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य पदक शामिल थे।
भारत ने एथलेटिक्स में ही 18 स्वर्ण, 17 रजत और 20 कांस्य पदक के साथ 55 पदक जीते। 
पैरा-बैडमिंटन में, भारत ने चार स्वर्ण और रजत पदक और 13 कांस्य पदक, कुल 21 पदक जीते।
भारत ने तीरंदाजी में दो स्वर्ण, तीन रजत और सात कांस्य पदक के साथ सात पदक जीते। 
भारत ने छह पैरा-शूटिंग पदक जीते, जिनमें से प्रत्येक में दो स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक शामिल हैं।
शतरंज में भारत ने दो स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक सहित आठ पदक जीते।
भारत ने पैरा-कैनो में एक स्वर्ण, रजत और दो कांस्य सहित चार पदक जीते 
पैरा-लिफ्टिंग में एक रजत और दो कांस्य सहित तीन पदक जीते। 
भारत ने पैरा-जूडो में एक रजत और कांस्य और पैरा टेबल-टेनिस में दो कांस्य पदक जीते। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार