सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

प्रधानमंत्री का आज "हरिगढ़" दौरा , रखेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अलीगढ में एक नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे है। अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बगल में बनने वाले नए विश्वविद्यालय "राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय" की आधारशिला रखेंगे।

KARTIKEY HASTINAPURI
  • Sep 14 2021 8:21AM

अलीगढ़: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी(Prime Minister Narendra Modi) आज अलीगढ़ में राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय(Raja Mahendra Pratap Singh State University) का शिलान्यास करेंगे। यह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के बगल में बन रही है। भाजपा लंबे समय से अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी(AMU) का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप सिंह रखने की मांग करती आ रही थी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री का सम्बोधन भी होगा। प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के अलीगढ़ नोड तथा राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडलों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे।

कौन हैं राजा महेंद्र प्रताप सिंह 

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने बताया कि, आजादी के बाद भारत लौटने पर राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अनेक शिक्षण संस्थानों की स्थापना में अहम भूमिका निभाई . लोढ़ा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का इस क्षेत्र के लोग व्यापक रूप से स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि इससे अलीगढ़ तथा आसपास के जिलों में उच्च शिक्षा को काफी बढ़ावा मिलेगा . शर्मा ने कहा कि प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले चार वर्षों क दौरान प्रदेश में 11 नए राज्य विश्वविद्यालयों की स्थापना की है .

मुख्यमंत्री ने लिया तैयारियो का जायज़ा 

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अलीगढ़ जाकर जिले के लोढ़ा इलाके में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया . उप मुख्यमंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना करके प्रदेश सरकार उस महान हस्ती को श्रद्धांजलि दे रही है जिसने भारत की आजादी की लड़ाई लड़ते हुए अपने जीवन के तीन दशक निर्वासित होकर बिताए . शर्मा ने बताया कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह वर्ष 1915 में काबुल में स्थापित भारत की पहली प्रोविजनल सरकार के राष्ट्रपति भी थे . उस सरकार का गठन विभिन्न अफगान कबीलों के प्रमुखों तथा जापान समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों की मदद से किया गया था .

 बीजेपी की हमेशा से रही है एएमयू का नाम बदलने की  मांग

वर्ष 2014 में भाजपा के कुछ स्थानीय नेताओं ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का नाम बदलकर राजा महेंद्र प्रताप के नाम पर रखने की मांग की थी . उनकी दलील थी कि राजा ने एएमयू की स्थापना के लिए जमीन दान की थी . यह मामला तब उठा था जब एएमयू के अधीन सिटी स्कूल की 1.2 हेक्टेयर जमीन की पट्टा अवधि समाप्त हो रही थी और राजा महेंद्र प्रताप सिंह के कानूनी वारिस इस पट्टे की अवधि का नवीनीकरण नहीं करना चाहते थे . मंगलवार को राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अलीगढ़ में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर तथा राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के मॉडल का भी अवलोकन करेंगे . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में कहा था कि राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर विश्वविद्यालय की स्थापना इस क्षेत्र में एक राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने की पुरानी मांग को पूरा करने के लिए की जा रही है और अलीगढ़ मंडल के सभी कॉलेज इस विश्वविद्यालय से संबद्ध होंगे .

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार