उत्तऱाखंड राज्य के 15वें मुख्य सचिव उत्पल कुमार आज सेवानिवृत्त हो गए है। उनके रिटायर होने के बाद नव नियुक्त मुख्य सचिव ओमप्रकाश में आज पदभार ग्रहण किया। वे राज्य के 16वें मुख्य सचिव बन गए हैं।
बता दें, ओम प्रकाश 1987 बैच के आईएएस हैं और वो अपर मुख्य सचिव के पद पर तैनात थे। आज उन्हें मुख्य सचिव उत्पल कुमार ने पदभार ग्रहण कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता राज्य में बेहतर कार्य करके मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना होगा।
इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आईएएस अधिकारी ओमप्रकाश की तारीफ की। उन्होंने कहा कि उन्हें सभी प्रशासनिक विभागों का बेहतर ज्ञान है जो हो राज्य के काम जरूर आएगा।