सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नोएडा और बुलंद शहर वासियों को मिलने वाली है नई सौगात

नोएडा और बुलंदशहर वासियों को नई सौगात मिल सकती है बुलंदशहर के शुरुआती क्षेत्र में बसाया जा सकता है नोएडा एक्सटेंशन

Anchal Yadav
  • Jan 2 2021 9:31PM
नोएडा और बुलंदशहर वासियों को मिलने वाली है नई सौगात। ग्रेटर नोएडा से आगे बुलंदशहर के इलाके में नोएडा एक्सटेंशन बसाया जाएगा। दरअसल, दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के समीप वाले 80 गांवों को विकसित करने की जिम्मेदारी नोएडा प्राधिकरण को दी जा सकती है। यह प्रस्ताव नोएडा अथॉरिटी को दिया गया है। अगर प्राधिकरण ने यह प्रस्ताव स्वीकार किया तो 80 गांव उसे मिल जाएंगे। इससे नोएडा प्राधिकरण के पास जमीन की किल्लत खत्म हो जाएगी। दूसरी ओर इन 80 गांव का तेजी से विकास होगा। नोएडा विकास प्राधिकरण को दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारे (डीएमआईसी) के 80 गांवों को विकसित करने का प्रस्ताव मिला है। इस प्रस्ताव पर प्राधिकरण अन्य विभागों से विचार विमर्श कर रहा है। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से बुलंदशहर तक के 80 गांव को विकसित करने का प्रस्ताव प्राधिकरण को मिला है, जिसपर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर निर्णय हो जाता है तो नोएडा इन गांवों को विकसित करेगा, फिर ये 80 गांव नोएडा के अधीन हो जाएंगे, इसके बाद नोएडा का दायरा बढ़ जाएगा। प्राधिकरण के अधिकारियों के अनुसार,'' वर्तमान में नोएडा में जमीन की भारी कमी है, ऐसे में ये 80 गांव नोएडा के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। दिल्ली-मुंबई औद्योगिक गलियारा भारत सरकार की प्रायोजित औद्योगिक-विकास की विशाल परियोजना है। एक विशाल औद्योगिक क्षेत्र स्थापित करने के उद्देश्य से भारत और जापान ने इसे मिलकर शुरू किया है। यह सात राज्यों दिल्ली,पश्चिमी उत्तर प्रदेश,दक्षिणी हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, पूर्वी गुजरात, पश्चिमी महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश के इन्दौर से होकर गुजरेगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार