सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

लखनऊ के कई नामी चौराहों व पार्कों का बदला गया नाम, यहां देखें लिस्ट

राजधानी लखनऊ के सबसे मशहूर सड़कों में से बर्लिंगटन क्रॉसिंग अब अशोक सिंघल के नाम से जानी जाएगी। आपको बता दें कि अशोक सिंघल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Sep 20 2022 12:58PM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ

 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई पार्क और चौराहों के नाम बदल दिए गए हैं। लखनऊ नगर निगम ने शहर के कई पार्कों और चौराहों का नाम बदल दिया है।
 
राजधानी लखनऊ के सबसे मशहूर सड़कों में से बर्लिंगटन क्रॉसिंग अब अशोक सिंघल के नाम से जानी जाएगी। आपको बता दें कि अशोक सिंघल विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष थे। इसी तरह, राजाजीपुरम में मीना बेकरी क्रॉसिंग की ओर जाने वाली सड़क का नाम बदलकर प्रसिद्ध शिया धर्मगुरु मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम पर रखा गया है, जो ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक अध्यक्ष थे।
 

इन पार्कों व चौराहों का बदला गया नाम-

 
अब से बर्लिंगटन चौराहा 'अशोक सिंघल चौराहा' कहलाएगा।
सर्वोदय नगर में महापौर के निर्देश पर बने द्वार का नामकरण "स्वतंत्रवीर विनायक दामोदर सावरकर द्वार" किया गया। 
सिकंदराबाद चौराहे का नामकरण वीरांगना उदादेवी वार्ड किया गया।
मिल एरिया पुलिस चौकी से मीना बेकरी चौराहा का नामकरण इंडियन शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष मौलाना मिर्जा मोहम्मद अतहर के नाम पर किया गया।
विराम खण्ड राम भवन चौराहा का नामकरण "अमर शहीद मेजर कमल कालिया चौराहा" किया गया।
संजय गांधीपुरम चौराहे का नामकरण चन्द्रशेखर आजाद चौराहा किया गया।
आलमबाग के टेढी पुलिया तिराहे का नामकरण "खालसा चौक" किया गया।
सरोजनीनगर के आजाद नगर कॉलोनी में पार्क का नाम "मंगल पांडेय पार्क" किया गया।
राजाजीपुरम स्थित मिनी स्टेडियम का नाम पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव स्टेडियम के नाम पर किया गया।
लालबाग स्थित महाराजा सुहेलदेव राजभर की प्रतिमा के पास के चौराहे के नामकरण सुहेलदेव राजभर तिराहा किया गया।
पिकैडेली होटल कानपुर रोड से आशियाना पावर हाउस तक मार्ग का नामकरण "दिगम्बर जैन मंदिर" किया गया।
निराला नगर लाल कॉलोनी स्थित तिकोनिया पार्क का नाम श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर कर पार्क में प्रतिमा स्थापना करने का प्रस्ताव पास किया गया।
आशियान स्थित एमएमडी1/237 दर्शन सिंह के घर के सामने पार्क का नाम गुरु नानक पार्क किया गया।
आशियाना स्थित एसएस1/1163 संतोष त्रिपाठी के घर के सामने पार्क का नाम सरदार उधम सिंह किया गया।
एमएमडी/253 के सामने स्थित पार्क का नामकरण दशमेश पार्क किया गया।
मोहन भोग चौराहे से कोठारी बंधु तक सड़क का नामकरण कल्याणेश्वर हनुमान मंदिर मार्ग किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार