सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चित्रकूट में किसान पाठशाला आज, जैविक खेती मूल्य संवर्धन एवं पराली प्रबंधन

किसान सीखेंगे उन्नत खेती विशेषज्ञ वार्ता

ज्ञान चन्द्र शुक्ल
  • Sep 20 2021 7:57AM
**किसान पाठशाला आज ~ किसान सीखेंगे उन्नत खेती के गुर** जिले में एक साथ 70 ग्राम पंचायतों में होगी किसान पाठशाला। 20 व 21 सितम्बर को अपरान्ह 02:30 बजे से सायं 05:00 बजे तक होगा आयोजन। जिला कृषि अधिकारी श्री आरपी शुक्ला ने बताया किकिसान कल्याण मिशन के अन्तर्गत कृषि विविधीकरण, जैविक खेती, मूल्य संवर्धन एवं पराली प्रबन्धन हेतु किसान पाठशाला के खरीफ सत्र का दो दिवसीय माड्यूल आज से शुरू हो रहा है। किसान पाठशाला दोपहर बाद 02:30 बजे से जनपद के 70 चिन्हित ग्राम पंचायतों पर आयोजित की जायेगी जिसमें किसानों, कृषक महिलाओं व समूहों द्वारा खेती-किसानी की नवीनतम विकसित तकनीक से खेती पर विशेषज्ञ वार्ता व चर्चा करेंगे। खरीफ सीजन के दूसरे मॉड्यूल की इस पाठशाला का दिनांक 20 सितंबर 2021 को शुरुआत करते हुए समसामयिक समस्याओं के समाधान के साथ ही फसल अवशेष प्रबंधन व कृषि विभाग की लाभार्थीपरक योजनाओं के बारे में भी बताया जाएगा। विषमुक्त खेती, उन्नतशील प्रजातियों की जानकारी, फसल-चक्र से भूमि को उपजाऊ बनाने, जैविक खाद बनाने की तकनीक, जल संचयन, वर्मी कंपोस्ट, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन व नाशीजीव प्रबंधन आदि विषयों पर भी मास्टर ट्रेनर के द्वारा जानकारी दी जाएगी। किसान पाठशाला का अनुश्रवण जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी मऊ, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, कर्वी द्वितीय व चित्रकूट द्वारा किया जाएगा।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार