सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों का किया बखान, मोदी हैं तो सब मुमकिन है

केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों का किया बखान, मोदी हैं तो सब मुमकिन है

प्रशांत सिंह
  • Jun 3 2022 11:35AM
खबर जनपद चंदौली से है जहां मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर रिपोर्ट टू नेशन कैंपेन के तहत केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद डा महेंद्रनाथ पांडेय आज चंदौली पहुंचे। इस दौरान भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी हैं तो सब मुमकिन है। सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि आठ साल में गरीबों की भलाई के कई काम हुए हैं। देश के आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के साथ हर क्षेत्रों में विकास की गंगा बही है। सरकार अगले दो साल में गरीबों के कल्याण के लिए चल रही तमाम योजनाओं को शत प्रतिशत पूरा करने का लक्ष्य बना चुकी है। जल्द ही स्वास्थ्य व शिक्षा से जुड़ी सभी परियोजनाएं पूर्ण कर ली जाएंगी। कहा कि, दृढ़ संकल्प व इच्छा शक्ति वाली सरकार हो तो महत्वपूर्ण फैसलों से दिशा और दशा दोनों बदली जा सकती है। आतंकी गतिविधियों के सवाल पर उन्होंने कहा कि आतंकियों के खात्मे के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। अभियान चलाकर आतंकियों का खात्मा किया जा रहा है। अखिलेश यादव के मैली गंगा के आरोप पर जवाब देते हुए कहा कि हम उनको सलाह देते हैं कि काशी और प्रयागराज जाकर गंगाजल से आचमन करें। वहीं प्रियंका गांधी के सवाल पर कहा कि देश में 19 प्रदेशों में भाजपा सरकार है। पूरा देश डबल बहुमत के हिसाब से विकास रथ पर सवार है, लगातार मिल रहा जनादेश इस बात का प्रमाण है। वहीं यूपी में होने वाली इन्वेस्टर समिट पर कहा कि प्रदेश में यह तीसरी इन्वेस्टर्स समिट होने जा रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश का विकास तीव्र रूप से हो रहा है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार