सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारतीय वायु सेना का जवान जासूसी के आरोप में गिरफ्तार... ऐसे आईएसआई ने था फंसाया

आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा है। आरोप है कि देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसा कर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने में प्रयास किया गया है। जैसे कितने राडार कहां-कहां तैनात हैं। इसके साथ ही आरोपी से उच्च अधिकारियों के नाम व पते मांगे गए।

Akshat Shrotry
  • May 12 2022 10:47AM

पाकिस्तान अकसर महिलाओं के सोशल मीडिया पर फर्जी एकाउंट बनाकर भारतीय जवानों को फंसा कर खुफिया जानकारी लेने की कोशिश करते हैं। कई बार कुछ लोग पैसे के लालच में फंस भी जाते हैं। ऐसा ही मामला दिल्ली में सामने आया है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने भारतीय वायु सेना के एक जवान को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है।

 आरोपी का नाम देवेंद्र शर्मा है। आरोप है कि देवेंद्र शर्मा को हनी ट्रैप में फंसा कर वायु सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी जुटाने में प्रयास किया गया है। जैसे कितने राडार कहां-कहां तैनात हैं। इसके साथ ही आरोपी से उच्च अधिकारियों के नाम व पते मांगे गए।

 बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी देवेंद्र शर्मा को खुफिया एजेंसी के इनपुट पर गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के सूत्रों के अनुसार देवेंद्र शर्मा को धौला कुआं से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार देवेंसर शर्मा कानपुर के रहने वाला है।

 एक महिला प्रोफाइल से उसकी फेसबुक पर दोस्ती हुई। देवेंद्र शर्मा को फोन सेक्स के जरिये ट्रैप में लिया गया और फिर उससे संवेदनशील जानकारियां जुटाने की कोशिश की गई। जिस नंबर से वह महिला देवेंद्र शर्मा से बात करती थी, वह भारतीय सर्विस प्रोवाइडर का नंबर है।

 पुलिस उस महिला का पता लगाने का प्रयास कर रही है। शक है कि इस पूरे काम मे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ है। पुलिस को आरोपी की पत्नी के बैंक एकाउंट में कुछ संदिग्ध ट्रांसेक्शन भी मिली हैं।  

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार