सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

''यूसीसी लागू करने के लिए बीजेपी की सशक्त सरकार जरूरी''- डॉ. राजेश्वर सिंह

वार्ड की संगठन बैठक को संबोधित करते हुए नए जोश और ऊर्जा से लबरेज नजर आए विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण है, बूथ अध्यक्ष ही मोदी-योगी सरकार की योजनाओं का ध्वजवाहक है।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Apr 22 2024 10:52PM

इनपुट-अंशुमान दुबे, लखनऊ

 
यह चुनाव विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ने और गुलामी की मानसिकता की ओर वापस ले जाने के विरुद्ध चुनाव है, यह श्यामाप्रसाद, दीनदयाल और अटल के आदर्शों और विभाजनकारी ताकतों के बीच का चुनाव है। ये मोदी - योगी के सशक्त, सक्षम व स्वच्छ नेतृत्व और भ्रष्टाचार, परिवारवाद से पोषित नेतृत्व के बीच चुनाव है। 
 
मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में चुनावी पारे को बढ़ाते हुए ये बातें कही हैं सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने, मौका था विद्यावती तृतीय वार्ड में आयोजित भाजपा की वार्ड स्तरीय संगठन बैठक का। सोमवार को खजाना मार्केट स्थित कृष्णा धाम में आयोजित विद्यावती तृतीय वार्ड की बैठक की अध्यक्षता सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने की। वार्ड की संगठन बैठक को संबोधित करते हुए नए जोश और ऊर्जा से लबरेज नजर आए विधायक ने कार्यकर्ताओं में जोश का संचार करते हुए कहा कि भाजपा का बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण है, बूथ अध्यक्ष ही मोदी-योगी सरकार की योजनाओं का ध्वजवाहक है।
 
इस दौरान डॉ. सिंह ने भी बूथ अध्यक्ष पद ग्रहण करते हुए बूथ अध्यक्ष के दायित्वों का निर्वहन करने ऐलान किया, सरोजनी नगर विधायक ने बूथ अध्यक्षों, पन्ना प्रमुखों, सेक्टर संयोजकों बूथ संचालन समिति के सदस्यों से सीधा संवाद किया, प्रत्येक मतदाता तक भाजपा के संकल्पों को ले जाने और प्रत्येक वोटर को मतदान केंद्र तक पहुंचाने की रणनीति पर चर्चा की।
 
विद्यावती तृतीय वार्ड के बाद विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने नारायणी गेस्ट हाउस, सेक्टर - 5 वृंदावन योजना में आयोजित खरिका द्वितीय वार्ड की संगठन बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान डॉ. सिंह ने कहा कि यह चुनाव देश की सुरक्षा, समृद्धि, जन-जन की खुशहाली और श्रद्धा के सम्मान का चुनाव है। राम मंदिर निर्माण की 500 वर्षों की तपस्या पूरी हुई, मथुरा, काशी, विंध्याचल धाम को भव्य स्वरूप मिल रहा। नारीशक्ति वंदन अधिनियम से मातृशक्ति को सम्मान मिला, भारत की सीमाएं सुरक्षित हैं, आतंकवाद, नक्सलवाद, माओवाद का अंत हुआ। यह चुनाव विकसित भारत की नींव मजबूत करेगा, भारत को आर्थिक, सैन्य एवं सांस्कृतिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करेगा।
 
बैठक में महापौर लखनऊ सुषमा खर्कवाल, महानगर महामंत्री पुष्कर शुक्ला, विवेक दीक्षित, पार्षद निर्मला सिंह, पार्षद प्रतिनिधि कमलेश सिंह, पार्षद रजनी अवस्थी, सौरभ सिंह मोनू, के एन सिंह, मण्डल अध्यक्ष विनोद मौर्या एवं शिव शंकर विश्वकर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी, रमा शंकर त्रिपाठी, कर्नल दयाशंकर दुबे, वार्ड अध्यक्ष प्रणव अग्निहोत्री एवं सुनील शर्मा, मंडल महामंत्री शिव प्रकाश मिश्रा एवं अन्य भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार