सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जदयू परिवार के लिए त्योहार है विकास दिवस: आरसीपी सिंह

आरसीपी सिंह ने अपने बूथ पर काटा 70 पाउंड का केक प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी अपने बूथ पर मनाया विकास दिवस

Saurabh Tiwari- Twitter @SaurabhStv
  • Mar 1 2021 6:24PM

 जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने आज नालंदा के अस्थावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मुस्तफापुर स्थित अपने बूथ पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के 70वें जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाया। उन्होंने अपनी पत्नी गिरिजा देवी एवं जदयू नेताओं के साथ मिलकर 70 पाउंड का केक काटा। इस मौके पर क्षेत्रीय संगठन प्रभारी डॉ. विपिन कुमार यादव, नालंदा के लोकसभा प्रभारी श्री सत्येन्द्र कुशवाहा, जदयू नेता श्री रोहित सिन्हा, श्री विपिन चन्द्रवंशी, कुमारी दिव्या भारती, श्री सुल्तान अंसारी, श्री मुन्ना सिद्दीकी, श्री रिशु कुमार, ई. अजय कुमार पटेल आदि मौजूद रहे। श्री आरसीपी सिंह ने विकास कार्यों की चर्चा करने के साथ ही महिलाओं के बीच साड़ी और युवकों के बीच टीशर्ट भी बांटा। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं ने मिठाई का आनंद लिया।
श्री आरसीपी सिंह ने इस अवसर पर कहा कि विकास दिवस जदयू परिवार के लिए त्योहार है। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार ने अपने अथक प्रयासों से बिहार को उसका पुराना गौरव वापस दिलाया है। आज बिहारी देश और दुनिया के किसी भी कोने में गर्व के साथ रहते हैं तो यह उन्हीं के प्रयासों से संभव हुआ है। न्याय के साथ विकास की परिकल्पना को उन्होंने बिहार में संभव करके दिखाया और हर क्षेत्र एवं हर तबके को विकास का एक समान अवसर उपलब्ध कराया। आज केन्द्र सहित देश के कई राज्य यहां की योजनाओं को अपना रहे हैं। उनके कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ही जदयू के कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को विकास दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने वैशाली के महनार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कजरी बुजुर्ग में विकास दिवस मनाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि श्री नीतीश कुमार ने अपने कार्यों से देश और दुनिया में बिहार को ऊँचाई प्रदान की है। उनके प्रयत्नों से आज बिहार विकसित प्रदेश बनने की ओर अग्रसर है। आम अवाम, खासकर आज की नई पीढ़ी को उनके कार्यों एवं विचारों से अवगत कराने में विकास दिवस की बड़ी भूमिका होगी।
ध्यातव्य है कि जदयू कार्यकर्ताओं ने बिहार के सभी जिलों में बूथ स्तर तक विकास दिवस मनाया। सभी वरिष्ठ पदाधिकारी अपने-अपने बूथ पर रहे।

राष्ट्रीय सचिव रवीन्द्र सिंह ने फुलवारी स्थित अपने बूथ पर विकास दिवस मनाया। प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री ललन सर्राफ ने मधेपुरा स्थित अपने बूथ पर विकास कार्यों की चर्चा की। जदयू के प्रदेश महासचिव श्री अनिल कुमार भी इस दिन फतुहा स्थित अपने बूथ पर रहे, जहां बच्चियों ने श्री नीतीश कुमार के दीर्घायु होने की कामना करते हुए केक काटा। देश के अन्य राज्यों में भी कार्यकर्ताओं ने इस दिन को पूरे उत्साह के साथ मनाया और श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की चर्चा की।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार