सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

नगर निगम के शुरुआती रुझान में भाजपा आगे, सपा का सूपड़ा साफ

17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। सहारनपुर नगर निगम महापौर पद

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • May 13 2023 10:51AM

इनपुट- श्वेता सिंह, लखनऊ, twitter-@shwetamedia207

 
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव में 760 नगर निकायों में डाले गए वोटों की मतगणना शुरू हो गई है। 14521 पदों के लिए 83372 उम्मीदवार वैतरणी में उतरे थे। पार कौन लग पाया, यह आज पता चलेगा। लखनऊ में मतणना के तीसरे राउंड में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा खर्कवाल आगे हैं। 
 
17 में से 17 नगर निगम सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 16 सीट पर भाजपा और एक सीट पर बसपा आगे है। सपा और कांग्रेस अब सभी सीटों पर पिछड़ रही है। सहारनपुर नगर निगम महापौर पद के चुनाव में पहले राउंड की मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉ अजय कुमार, बसपा प्रत्याशी खतीजा मसूद से 2434 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अजय कुमार को 11367 वोट, बसपा की खतीजा मसूद को 8933 वोट, सपा के नूर हसन को 643 और कांग्रेस के प्रदीप वर्मा को 464 मत मिले हैं।
 
अयोध्या नगर निगम के पार्षद का पहला परिणाम घोषित हो गया है। नगर निगम के अभिराम दास वार्ड से निर्दलीय प्रत्याशी सुल्तान अंसारी को जीत मिली है। अयोध्या नगर निगम के अटल नगर वार्ड से भाजपा प्रत्याशी जय नारायण सिंह पार्षद पद पर जीते। अयोध्या के अश्वनी पुरम वार्ड से सपा के प्रत्याशी जगत नारायण यादव ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेंद्र यादव को 60 वोटों से हराया।
 
अंबेडकरनगर के जलालपुर नगर परिषद के पोस्टल मतों की गणना में सपा की खुर्शीद जहां आगे। उन्हें 9 मत मिले जबकि भाजपा की शोभावती को 5 व बसपा की फरजाना खातून को 4 मत मिले। रायबरेली में नगर पंचायत सलोन और परशदेपुर में पोस्टल बैलेट की काउंटिंग हो चुकी है। दोनों नगर पंचायत में एक एक मत व नगर पंचायत नसीराबाद में कोई पोस्टल बैलट नहीं था।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार