सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

सीतापुर की जनता करे भारतीय खिलाड़ियों का टोक्यो ओलिम्पिक में उत्साहवर्धन-जिला क्रीड़ा अधिकारी सीतापुर।

सीतापुर की जनता करे भारतीय खिलाड़ियों का टोक्यो ओलिम्पिक में उत्साहवर्धन-जिला क्रीड़ा अधिकारी।

अभिमन्यु
  • Jul 14 2021 6:50PM
सीतापुर की जनता करे भारतीय खिलाड़ियों का टोक्यो ओलिम्पिक में उत्साहवर्धन-जिला क्रीड़ा अधिकारी। सीतापुर दिनांक 14 जुलाई 2021 जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों को सहर्ष सूचित कराना है कि भारत सरकार व उ0प्र0 शासन की मंशानुरूप 23 जुलाई, 2021 से शुरू हो रहे जापान (टोक्यो) में ओलम्पिक, 2020 में भाग लेने गये भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु जिला खेल कार्यालय के द्वारा जिला ओलम्पिक संघ सीतापुर के सहयोग से जनपद के विभिन्न स्थानों पर सेल्फी बूथों को स्थापित किया गया। आज दिनांक 14.07.2021 को पुलिस लाइन सीतापुर में सेल्फी बूथ का उद्घाटन श्री राजीव दीक्षित, अपर पुलिस अधीक्षक (आई0पी0एस0) दक्षिणी, सीतापुर महोदय व श्री अभिषेक प्रताप (पी0पी0एस0) सी0ओ0 सदर, सीतापुर के कर कमलों द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस मौके पर श्री प्रतिसार निरीक्षक, पुलिस लाइन सीतापुर, जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष श्री आशीष सिंघानियां, श्री राज शर्मा, वरिष्ठ उप सचिव, जिला ओलम्पिक संघ, जिला खेल कार्यालय, सीतापुर का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। इस मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, सीतापुर के द्वारा सभी को अवगत कराया गया की सेल्फी बूथ की स्थापना भारतीय खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए किया गया है एवं उनके द्वारा भारत सरकार के द्वारा जारी किये गये आंफिसियल सांग के बारे में भी बताया गया जिसका लिंक नीचे निम्नवत् वर्णित है। जिला क्रीड़ाधिकारी ने सीतापुर जनपद में तैनात सभी थानाध्यक्ष, उनके स्टाफ एवं पुलिस परिवार के समस्त सदस्यों, पुरूषों/महिलाओं/बच्चों से अपील किया है कि 23.07.2021 को जापान “टोक्यों“ में शुरू हो रहे ओलम्पिक गेम्स में भाग ले रही भारतीय दल को पुलिस लाइन सीतापुर में स्थापित सेल्फी प्वान्इट पर अपनी फोटो लेकर चियर अप एवं सोशल मीडिया पर हैस टैग ;रुद्ध करें, उक्त सेल्फी प्वाइन्ट ओलम्पिक खेलों के समापन तक स्थापित रहेगा। अन्त में जिला क्रीड़ा अधिकारी के द्वारा सभी आये हुये पुलिस अधिकारियों व सभी अतिथियों का धन्यवाद व्यक्त किया गया।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार