भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का रेस्टोरेंट नई मुश्किल में घिर गया है। बेंगलुरू में स्थित उनका रेस्टोरेंट One8 commune पर एफआईआर दर्ज की गई है। बेंगलुरु पुलिस ने उनके रेस्टोरेंट के मैनेजर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि रात 1 बजे बंद होने की समयसीमा के बाद यह पव खुला हुआ था और ग्राहकों को सर्व कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई FIR में आरोप है कि, कस्तूरबा रोड पर स्थित वन8 कम्यून रेस्टोरेंट 6 जुलाई को बंद होने के समय के बाद 1:20 बजे खुला हुआ था। साथ ही ग्राहकों को सर्विश भी दे रहा था। इसके बाद पुलिस ने विराट के मैनेजर पर केस दर्ज किया है।
क्या है पूरी मामला ?
दरअसल, विराट कोहली के वन8 कम्यून पब देर रात तक खुला हुआ था. इसके वजह से पुलिस टीम को शिकायत मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम रात के 1:20 बजे पब पहुंची, तो पाया गया कि पब उस वक्त भी ग्राहकों को एंट्री दे रहे था। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। बता दें कि, विराट कोहली वन8 कम्यून के मालिक है। इसकी ब्रांचें दिल्ली, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, कोलकाता, गुरुग्राम जैसे शहरों में है। पिछले साल दिसंबर में ही इसे बेंगलुरु में खोला गया है।
जानकारी के अनुसार, 6 जुलाई को कर्नाटक सरकार द्वारा निर्धारित नियमों का पालन न करने वाले रेस्टोरेंट और बार के खिलाफ बेंगलुरु के कब्बन पार्क पुलिस स्टेशन के अभियान चलाया था। इस दौरान वन8 कम्यून पब निर्धारित वक्त के बाद भी खुला पाया गया और ग्राहकों को सेवाएं दे रहा था। इसी वजह से ये कार्रवाई की गई है।