उत्तर प्रदेश में आज देर शाम 19 आईपीएस अफसरों का तबादला कर दिया गया। गृह विभाग से जारी आदेश में कई जिलों के कप्तान को इधर से उधर किया गया है। 2014 बैच के आईपीएस अफसर संजीव सुमन को लखनऊ का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। संजीव इससे पहले हापुड़ पुलिस अधीक्षक रहे हैं। जबकि लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त रहे अमित कुमार 2 को चंदौली का नया कप्तान बनाया गया है।
तबादला किये गए अफसर
1- अमरेंद्र प्रसाद सिंह पुलिस अधीक्षक कन्नौज से सोनभद्र
2 चकेश मिश्रा पुलिस अधीक्षक यमुनापार प्रयागराज से संभल
3 सुकीर्ति माधव पुलिस अधीक्षक सुरक्षा वाराणसी से शामली
4 डॉ कस्तुभ पुलिस अधीक्षक नगर गोरखपुर, से संतकबीर नगर
5 अपर्णा गौतम पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शाहजहांपुर से पुलिस अधीक्षक औरैया
6 सुनीति पुलिस अधीक्षक औरैया से अमरोहा
7 विपिन टाडा पुलिस अधीक्षक अमरोहा से बलिया
8 अविनाश पाण्डेय पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मेरठ से मैनपुरी
9 नीरज कुमार जादौन पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गाज़ियाबाद से हापुड़
10 संजीव सुमन पुलिस अधीक्षक हापुड़ से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट लखनऊ
11 अमित कुमार 2 अपर पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट से पुलिस अधीक्षक चंदौली
12 प्रमोद कुमार पुलिस अधीक्षक आगरा पूर्वी से ललितपुर
13 अशोक कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहारनपुर से फतेहगढ़
14 अभिषेक पुलिस अधीक्षक नगर अलीगढ़ से पुलिस उपायुक्त गौतम बुद्ध नगर कमिश्नरेट
15 रवि कुमार पुलिस अधीक्षक पश्चिमी आगरा से पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट
16 अजय कुमार पुलिस अधीक्षक मैनपुरी से फिरोजाबाद
17 प्रशांत वर्मा पुलिस अधीक्षक फतेहपुर से कन्नौज
18 हेमंत कुटियाल पुलिस अधीक्षक चंदौली से बलरामपुर
19 सतपाल पुलिस अधीक्षक नगर मुज़फ्फर नगर से फतेहपुर