सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

देश से माफी मांगें राहुल, लोकतंत्र पर कांग्रेस सांसद के बयान को लेकर राज्यसभा में हंगामा; गिरिराज सिंह की मांग- दर्ज हो केस...

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर राज्यसभा में सोमवार को पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई।

Shashi Priya Singh
  • Mar 13 2023 1:30PM

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान को लेकर राज्यसभा में सोमवार को पक्ष-विपक्ष के बीच जमकर तकरार हुई। दरअसल राहुल गांधी ने विदेश में अपने एक बयान में भारत में लोकतंत्र के खतरे में होने की बात कही थी। कांग्रेस सांसद के इस बयान को लेकर राज्यसभा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला। हंगामे की वजह से उच्च सदन की कार्यवाही शुरु होने के करीब 25 मिनट बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। बजट सत्र के दूसरे चरण के पहले दिन  सदन के नेता पीयूष गोयल ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर कहा कि विपक्ष के एक नेता ने विदेशी धरती से शर्मनाक तरीके से भारत के लोकतंत्र के बारे में अनाप-शनाप बातें की हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता ने भारत, भारत की सेना, भारत के लोकतंत्र, मीडिया, उच्चतम न्यायालय, निर्वाचन आयोग का अपमान किया है। उन्होंने लोकतंत्र को चोट पहुंचाई है।

गोयल ने आगे कहा कि इसके लिए विपक्षी नेता को सदन में आकर देश से माफी मांगनी चाहिए। इधर सदन के नेता की इस टिप्पणी का कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों ने प्रतिकार करते हुए हंगामा किया। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने इस बात पर आपत्ति जताई और कहा कि जो नेता राज्यसभा के सदस्य नहीं हैं। उनके बारे में नेता सदन ने यहां टीका-टिप्पणी की और उन्हें सदन में बुलाने की बात कर रहे हैं। खरगे ने कहा कि यहां जो चल रहा है, उस विषय के बारे में सारी दुनिया जानती है। खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अपने चीन दौरे के दौरान की गई कुछ टिप्पणियों का उल्लेख किया। जिसपर सत्ता पक्ष के नेताओं ने सवाल उठाया।गौरतलब है कि राहुल गांधी ने ब्रिटेन के मशहूर शिक्षण संस्थान कैंब्रिज विश्वविद्यालय में दिए व्याख्यान में यह आरोप लगाया था कि भारत में लोकतंत्र पर हमला हो रहा है।और प्रधानमंत्री मोदी भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को नष्ट कर रहे हैं।

राहुल गांधी पर दर्ज हो देशद्रोह का मुकदमा- गिरिराज सिंह

इधर भाजपा नेता और सांसद गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा विदेश जाकर संसद पर बयान देने के मुद्दे पर राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा होना चाहिए। गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर कार्रवाई करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग की भाषा बोलेत हैं। जिस तरह से वो लोकतंत्र और देश को अपमानित करते हैं। उनपर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। गिरिराज सिंह पर निशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कोई व्यक्ति जब देश के बाहर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है तो वो देश को अपमानित करता है, जो लोकसभा में घंटों तक वक्तव्य दें और विदेश में जाकर कहें कि लोगों को बोलने नहीं दिया जाता। ऐसे व्यक्ति पर लोकसभा अध्यक्ष को कार्रवाई करनी चाहिए।

राहुल पर बरसे राजनाथ सिंह

इससे पहले संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार को सुबह 11 बजे शुरू होने पर अध्यक्ष ओम बिरला ने चार पूर्व सदस्यों ब्रजेन्द्र पाल सिंह, आनंद रत्न मौर्या, सिद्धेश्वर प्रसाद और जे जमुना के निधन का उल्लेख किया और सदस्यों ने कुछ पल मौन रहकर दिवंगत सदस्यों के प्रति शोक प्रकट किया। इसके बाद, भाजपा सांसद अपने स्थान से ही राहुल गांधी माफी मांगो के नारे लगाने लगे। वहीं, कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के सदस्य आसन के समीप आकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इस बीच, रक्षा मंत्री एवं सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने कहा कि राहुल गांधी, जो इस सदन के सदस्य हैं, ने लंदन में जाकर भारत को बदनाम करने की कोशिश की है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कहा है कि भारत में लोकतंत्र पूरी तरह से तहस नहस हो गया है और विदेशी ताकतों को आकर लोकतंत्र को बचाना चाहिए। हंगामे के बीच ही संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर उसका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल विदेश में जाकर आसन पर आक्षेप कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं जबकि उन्हें सदन में बोलने का पूरा मौका दिया जाता है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार