सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

पति ने अपनी पत्नी को दिया तीन तलाक , बोला-अगर साथ रहना है तो करना पड़ेगा भाई के साथ हलाला

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक बार रिश्तों को किया गया शर्मसार।

pragyashikha vashishtha
  • Nov 1 2023 1:01PM

उत्तर प्रदेश के बरेली में  एक बार रिश्तों को किया गया शर्मसार। आपको बता दे कि दहेज़ की मांग को लेकर पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया।  व उसे दुबारा अपने साथ रखने के लिए अपने बड़े भाई से हलाला करने का दबाव बनाने लगा। 

जानकारी है की पीड़िता ने इस का विरोध करते हुए थाना इज्जतनगर में अपने पति व ससुराल वालों के खिलाफ  FIR दर्ज करवाई है। 

क्या है मामला 
मामला  उत्तर प्रदेश के बरेली का है।  जहाँ बरेली के कस्बा भोजीपुरा थाना क्षेत्र के अभयपुर की रहने वाली महिला की शादी इज्जतनगर थाना क्षेत्र की एक गांव में हुई थी। 

शादी के कुछ दिन बाद ही महिला के ससुराल पक्ष  उसपर दहेज़ का दबाव बनाया जा रहा था।  जानकारी है कि महिला के पति , जेठ और जेठानी ने मिल कर महिला को दहेज़ के लिए बड़ी ही बेरहमी से मारा -पीटा।

इसके बाद महिला के पति ने उसे दहेज़ की मांग के लिए तीन तलाक दे दिया और घर से  बहार भी निकल दिया।  

भाई से हलाला करने का पति ने बनाया दबाव 
आपको बता दे कि पहले तो महिला के पति ने तीन तलाक दिया फिर  , महिला पर अपने भाई से हलाला करने का दबाव बनाने लगा।   महिला ने इसका  विरोध किया तो पति समेत ससुराल वालों ने उसे बुरी तरह प्रताड़ित क्या और उसे घर से निकल दिया।

आपको बता दे कि जब महिला अपने मयहीके वापस आ गई तो उसके पति  ने उसे तमंचे की फोटो भेजकर जान से मारने की भी धमकी दी।  जानकारी है कि महिला ने अपने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत की है

व  पत्नी ने पति के साथ रहने से इनकार कर दिया है।  उसने निकाह में दिया गया अपना सामान वापस दिलवाने की मांग की है। एसएसपी के आदेश पर थाना इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।  

आपको बता दे कि इससे पहले भी ऐसा ही एक और मामला सामने आया है।  जिसमे एक पति  ने अपनी पत्नी को केवल एक बातपर ही तीन तलाक दे दिया की उसने पार्लर में जा कर अपनी आईब्रो क्यों बनवा ली। 

जानकारी है की इस घटना में महिला के पाटीने जब उसे फ़ोन पर व्हाट्सप पे वीडियो कॉल की तो उसने महिला को देखते ही तीन तलाक दे दिया।  

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार