सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

IND vs AUS: Australia ने भारत को 66 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने 38 ओवरों में 238/1 रन बनाए हैं. एरॉन फिंच (100) और स्टीव स्मिथ (52) क्रीज पर हैं.

Abhishek Lohia
  • Nov 27 2020 8:35AM

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे इंटरनैशनल मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के 374/6 स्कोर के जवाब में टीम इंडिया ने तेज शुरुआत तो की, लेकिन 101 रनों तक चार विकेट गंवा दिए। इसके बाद शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला। एडम जाम्पा ने इस शतकीय साझेदारी को तोड़ा और धवन के बाद पांड्या को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया।

 

IND vs AUS ALL LIVE UPDATES:

05:32 PM: 48.1 ओवर में नवदीप सैनी ने दो रन लिए और इसके साथ ही भारत ने 300 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। 

05:21 PM: 45.4 ओवर में एडम जाम्पा की गेंद पर रविंद्र जडेजा मिशेल स्टार को कैच थमाकर आउट हो गए। जडेजा 37 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने 281 रनों पर सातवां विकेट गंवाया। इस विकेट के साथ ही टीम इंडिया की हार तय नजर आने लगी है।

05:20 PM: 45 ओवर में भारत का स्कोर 273/6 है। रविंद्र जडेजा 18 और नवदीप सैनी 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 20 से ज्यादा रिक्वायर्ड रनरेट से रन चाहिए। 

05:00 PM: 38.5 ओवर में एडम जाम्पा की गेंद पर हार्दिक पांड्या बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में मिशेल स्टार्क को कैच थमा बैठे। पांड्या ने 76 गेंद पर 90 रनों की पारी खेली। रविंद्र जडेजा का साथ देने नवदीप सैनी आए हैं। भारत अब पूरी तरह से बैकफुट पर है। 

04:55 PM: 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 246/5 हो गया है। हार्दिक पांड्या 90 और रविंद्र जडेजा 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए 72 गेंद पर 129 रनों की जरूरत है।  

04:41 PM: 34.3 ओवर में शिखर धवन 74 रन बनाकर एडम जाम्पा की गेंद पर मिशेल स्टार्क को कैच थमा बैठे। भारत ने 229 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने मैच में वापसी कर ली है। हार्दिक पांड्या का साथ देने रविंद्र जडेजा क्रीज पर आए हैं।

04:18 PM: 30 ओवर के बाद भारत का स्कोर 208/4, हार्दिक पांड्या 74 और शिखर धवन 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। इन दोनों के बीच 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। रिक्वायर्ड रनरेट अभी 9 से नीचे है। टीम इंडिया को जीत के लिए 167 रनों की और जरूरत है।

04:11 PM: 29 ओवर में भारत ने 200 रन पूरे कर लिए हैं। 29 ओवर के बाद भारत का स्कोर 201/4, हार्दिक पांड्या 69 और शिखर धवन 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।

04:05 PM: 27 ओवर में भारत का स्कोर 185/4 हो गया है। हार्दिक पांड्या 56 और शिखर धवन 55 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:50 PM: 24.1 ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद पर चौका लगाकर शिखर धवन ने भी जड़ा पचासा। धवन ने 55 गेंद पर सात चौकों की मदद से 52 रन बनाए हैं। पैट कमिंस ने उनका आसान सा कैच टपकाया और धवन को जीवनदान के साथ-साथ पचासा भी मिला।

03:40 PM: हार्दिक पांड्या ने 22.5 ओवर में ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर छक्का लगाकर पचासा पूरा किया। पांड्या ने 31 गेंद पर तीन चौके और चार छक्कों की मदद से हाफसेंचुरी जड़ी। 23 ओवर में भारत का स्कोर 169/4 है। शिखर धवन 46 और पांड्या 51 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:32 PM: 20 ओवर में भातर ने चार विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। पिछले पांच ओवर में शिखर धवन और हार्दिक पांड्या ने मिलकर रनों की रफ्तार को बढ़ाया है। धवन 42 और हार्दिक 31 रन बनाकर खेल रहे हैं।

03:12 PM: 15 ओवर में भारत का स्कोर चार विकेट पर 106 रन है। शिखर धवन 34 और हार्दिक पांड्या 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया फिलहाल पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आ रही है।

02:56 PM: 13.3 ओवर में एडम जाम्पा की गेंद पर केएल राहुल ने स्टीव स्मिथ को कैच थमा दिया। राहुल ने 15 गेंद पर 12 रनों की पारी खेली। भारत ने 101 रनों पर चौथा विकेट गंवा दिया है। एक छोर पर शिखर धवन टिके हुए हैं।

02:47 PM: 11 ओवर में भारत का स्कोर 93/3 हो गया है। शिखर धवन 29 और केएल राहुल 8 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

02:39 PM: श्रेयस अय्यर 2 गेंद पर 2 रन बनाकर 9.5 ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद पर एलेक्स कैरी को कैच थमाकर आउट हुए। भारत को 9.5 ओवर में 80 रनों पर तीसरा झटका लगा।

02:38 PM: 9.3 ओवर में विराट कोहली के रूप में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा। कप्तान विराट कोहली जोश हेजलवुड की गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस को कैच थमाकर आउट हुए। विराट ने 21 गेंद पर 21 रनों की पारी खेली। शिखर धवन का साथ देने अब श्रेयस अय्यर आए।

02:25 PM: एडम जाम्पा ने 6.3 ओवर में पैट कमिंस की गेंद पर विराट कोहली का एकदम आसान सा कैच टपका दिया। विराट को तीन रनों पर यह जीवनदान मिला। 7 ओवर में भारत ने एक विकेट पर 64 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 21 और विराट कोहली 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

02:19 PM: 5.2 ओवर में भारत को 53 रनों पर पहला झटका लगा है। मयंक अग्रवाल 18 गेंद पर 22 रन बनाकर जोश हेजलवुड की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल को कैच थमा बैठे। शिखर धवन का साथ देने कप्तान विराट कोहली आए हैं।

02:14 PM: 4.1 ओवर में शिखर धवन के चौके के साथ टीम इंडिया के 50 रन पूरे हो गए। धवन और मयंक अग्रवाल ने मिलकर अभी तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है और मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस को हावी नहीं होने दिया है। 

02:07 PM: शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने भारत को अच्छी शुरुआत दी है। तीन ओवर में भारत ने बिना विकेट गंवाए 39 रन बना लिए हैं। शिखर धवन और मयंक अग्रवाल 15-15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

01:57 PM: भारत के लिए अच्छा रहा पहला ओवर, मिशेल स्टार्क ने लुटाए 20 रन। शिखर धवन 9 और मयंक अग्रवाल 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 9 रन भारत को पहले ओवर में एक्स्ट्रा के रूप में मिले।

01:50 PM: भारत की ओर से शिखर धवन और मयंक अग्रवाल पारी का आगाज कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से पहला ओवर मिशेल स्टार्क कर रहे हैं।

01:20 PM: ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट पर 374 रन बनाए, भारत को जीत के लिए 375 रन बनाने होंगे। एलेक्स कैरी 17 और पैट कमिंस 1 रन बनाकर नॉटआउट लौटे।

01:16 PM: स्टीव स्मिथ 105 रन बनाकर मोहम्मद शमी की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए। ऑस्ट्रेलिया ने 49.3 ओवर में 372 रनों पर छठा विकेट गंवाया। स्मिथ ने 66 गेंद पर 11 चौके और चार छक्कों की मदद से ये रन बनाए।

01:11 PM: स्टीव स्मिथ ने 62 गेंद पर जड़ी सेंचुरी, स्मिथ ने 10 चौके और चार छक्के लगाए हैं। 48.2 ओवर में स्मिथ ने सिंगल रन के साथ सेंचुरी पूरी की।

12:55 PM: नवदीप सैनी की गेंद पर मार्नस लाबूशेन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में शिखर धवन को कैच थमा बैठे। लाबूशेन ने दो गेंद पर दो रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने 45.2 ओवर में 331 रनों पर पांचवां विकेट गंवाया। स्मिथ का साथ देने एलेक्स कैरी आए हैं।

12:53 PM: 45 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 330/4, स्मिथ 81 और मार्नस लाबूशेन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं।

12:51 PM: मोहम्मद शमी की गेंद पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाकर ग्लेन मैक्सवेल लौटे पवेलियन। 44.5 ओवर में 328 रन पर ऑस्ट्रेलिया ने गंवाया चौथा विकेट। मैक्सवेल 19 गेंद पर 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेलकर आउट हुए।

12:40 PM: 43 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 302/3, स्टीव स्मिथ 73 और ग्लेन मैक्सवेल 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

12:27 PM: 40.4 ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर मार्कस स्टॉयनिस बिना खाता खोले आउट हो गए। विकेट के पीछे केएल राहुल ने उनका शानदार कैच लपका। स्मिथ का साथ देने क्रीज पर ग्लेन मैक्सवेल आए हैं। 41 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 272/3, स्टीव स्मिथ 70 और मैक्सवेल 1 रन बनाकर खेल रहे हैं।

 

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ पहले वनडे में ताबड़तोड़ पारी खेल रहे हैं. उन्होंने सिर्फ 36 गेदों में 8 चौकों की मदद से अर्धशतक जड़ दिया है. 38 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया टीम का स्कोर एक विकेट खोकर 238 रन है. स्मिथ 52 और फिंच 99 रन बनाकर खेल रहे हैं. दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी हो चुकी है.

ऑस्ट्रेलिया की टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. 35 ओवर खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर एक विकेट खोकर 208 रन है. स्टीव स्मिथ और आरोन फिंच के बीच 50 रनों की साझेदारी हो चुकी है. भारतीय टीम की ओर से एक मात्र सफलता शमी को मिली है. इस समय स्मिथ 28 और फिंच 97 रन बनाकर खेल रहे हैं.

 

09:32 AM: 3.6 गेंद पर रनआउट का खतरा। नॉनस्ट्राइकर एंड पर डायरेक्ट हिट, कप्तान विराट कोहली और भारतीय टीम ने सेलिब्रेशन शुरू किया, लेकिन रिप्ले में साफ दिखा कि डेविड वॉर्नर क्रीज के अंदर पहुंच गए थे। वॉर्नर ने सही समय पर डाइव लगाकर अपना विकेट बचाया। 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 17/0, डेविड वॉर्नर 9 और आरोन फिंच 6 रन बनाकर खेल रहे हैं।

09:22 AM: दो ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 7/1, डेविड वॉर्नर 6 और आरोन फिंच 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में छह रन खर्चे।

09:15 AM: मोहम्मद शमी ने पहले ओवर में महज 1 रन दिया। पहले ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 1/0, आरोन फिंच बिना खाता खोले और डेविड वॉर्नर 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

ऑस्ट्रेलिया का प्लेइंग XI: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टॉयनिस, मार्नस लाबूशेन, ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

भारत का प्लेइंग XI: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी।

नई जर्सी और कोरोना काल में नए माहौल के बीच भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया जैसे दिग्गज के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है. विराट कोहली की टीम ने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच मार्च की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. 

कोरोना महामारी के कारण लंबे समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर रही टीम का सामना अब ऑस्ट्रेलिया जैसे धुरंधर से है. भारतीय टीम 1992 विश्व कप की नेवी ब्लू जर्सी में मैदान पर नजर आएगी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया (1980-2020) के बीच अब तक 140 वनडे खेले जा चुके हैं, ऑस्ट्रेलिया ने 78, जबकि भारत ने 52 मैच जीते हैं. दोनों के बीच 10 मैच बेनतीजा रहे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर दोनों में अब तक 51 मैच खेले गए हैं. मेजबान टीम ने 36, जबकि भारत को 13 में जीत हासिल हुई है.

टीमें (इनमें से) :

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, शुभमन गिल, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, हार्दिक पंड्या, मयंक अग्रवाल, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसपाल बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, टी नटराजन.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, सीन एबॉट, एश्टन एगर, कैमरन ग्रीन, मोइजेस हेनरिक्स, एंड्रयू टाय, डेनियल सैम्स, मैथ्यू वेड. 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार