सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

अजब गजब झारखण्ड: क्वारंटाइन सेंटर में दारू और चिकन के साथ मनाई गई बर्थडे पार्टी, बाद में रिपोर्ट आई पॉजिटिव

कोरोना के इस आपदा में झारखण्ड से अजब गजब खबरें आ रही है झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे एक क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए कोरोना संदिग्ध ने अपना जन्मदिन मनाया और पार्टी की।

झारखण्ड ब्यूरो
  • Jun 7 2020 8:39PM

रांची: कोरोना के इस आपदा में झारखण्ड से अजब गजब खबरें आ रही है झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड मुख्यालय से सटे एक क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए कोरोना संदिग्ध ने अपना जन्मदिन मनाया और पार्टी की। इसमें उसके 16 बाहरी दोस्त भी शामिल हुए, जिनमें से दो लड़कियां भी थीं। पार्टी के बाद रात में उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। यह युवक मुंबई से लौटने के बाद क्वारेंटाइन सेंटर में था। 

रात करीब 10 बजे के बाद प्रशासन युवक को उठाकर टीएमएच कोविड वार्ड ले गया। वहीं, पार्टी में शामिल उसके 16 साथियों को खोजकर प्रशासन ने माचा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में रखा है। बर्थडे पार्टी की सूचना दोपहर को ही झामुमो नेता सुभाष कर्मकार ने बीडीओ शंकराचार्य सामद को दी थी। उन्होंने पटमदा थाना को आदेश दिया कि मामले को देखें। लेकिन पुलिस या प्रशासनिक अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर पार्टी बिना रोक-टोक चलती रही। लोगों ने विरोध जताया, पर कोई असर नहीं पड़ा। इधर, सुबह से ही प्रखंड प्रशासन ने उसके सभी 16 दोस्तों को ट्रेस किया और माचा स्थित क्वारंटाइन सेंटर में ले जाकर रखा। इधर, इसकी जानकारी बेलटांड़ बाजार समेत आसपास के लोगों को मिलने के बाद लोग दहशत में आ गए और समय से पहले ही दुकानें बंद कर घर चले गए। बीडीओ शंकराचार्य सामद ने बताया कि पार्टी में शामिल लोगों को क्वारेंटाइन किया गया। युवक 13 दिनों से क्वारेंटाइन सेंटर में था। पार्टी में शामिल दो युवक जमशेदपुर भी गए थे

पार्टी में शामिल कोरोना संदिग्ध के सभी दोस्त रात को अपने घर में जाकर सोए। इनमें से दो युवक अन्य दिनों की भांति शनिवार को गांव के ही 8 अन्य मजदूरों के साथ एक छोटे वाहन पर सवार होकर जमशेदपुर मजदूरी करने भी गए। जबकि अन्य युवक भी घूमते नजर आए। इससे ग्रामीण संक्रमण फैलने को लेकर दहशत में हैं।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार