सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

VHP Announcement : VHP ने किया धर्मांतरण के विरुद्ध धर्मयुद्ध का एलान.... 'मिनी पाकिस्तान' व 'मिनी वेटिकन' के खिलाफ खड़ी होगी भगवा टोली

धर्मांतरण को अंजाम देने वाली संस्थाओं और डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर सूचनाएँ जुटाई जा रही हैं। ये काम अभी शुरुआती दौर में है। हाल ही में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का एक डेटाबेस तैयार किया गया है। वहाँ पिछले 3 दशक में 53 चर्च के निर्माण की बात सामने आई है।

Shanti Kumari
  • Dec 7 2021 9:04PM

देश में आए दिन लव जिहाद और धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे है। जिहादी हर रोज अपने मकसद में कामयाब हो रहे है। कही रेप को लेकर कही लव तो कही धर्मांतरण को लेकर. लेकिन ल्जिहदियों द्वारा लगातार हो रहे धर्मांतरण और लव जिहाद को अगर नही रोका गया तो ऐसा लग रहा है कि यह देश को मिनी पाक बना देगी। लेकिन इसको लेकर ‘विश्व हिन्दू परिषद (VHP)’ ने ठोस कदम उठाया है। बता दें VHP ने धर्मांतरण के खिलाफ देशव्यापी युद्ध छेड़ने का ऐलान किया है। कहा है कि 21 दिसंबर, 2021 से देश भर में धर्मांतरण के खिलाफ अभियान चलेगा। इसके तहत घर-घर जाकर विहिप के कार्यकर्ता अभियान चलाएँगे। संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस बारे में जानकारी दी है।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि देश की डेमोग्राफी में बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत में भी अब ‘मिनी पाकिस्तान’ और ‘मिनी वेटिकन’ बन रहे हैं। उन्होंने इस बार पर ताज्जुब जताया कि देश के पुलिस-प्रशासन को इसकी कोई खबर ही नहीं है उन्होंने कहा कि हमें इस मुद्दे को लेकर चिंतित होना चाहिए। VHP धर्म-परिवर्तन को लेकर देशव्यापी सर्वे भी कर रही है। अलग-अलग इलाकों से जानकारियाँ जुटाई जा रही हैं। क्या आँकड़े हैं और प्रशासन क्या कर रहा है, इन सब पर बातें हो रही है।

धर्मांतरण को अंजाम देने वाली संस्थाओं और डेमोग्राफी में बदलाव को लेकर सूचनाएँ जुटाई जा रही हैं। ये काम अभी शुरुआती दौर में है। हाल ही में मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले का एक डेटाबेस तैयार किया गया है। वहाँ पिछले 3 दशक में 53 चर्च के निर्माण की बात सामने आई है। विहिप का कहना है कि प्रशासन को इसकी भनक भी नहीं लगी, जबकि सब सरकारी जमीन पर बने हैं। उन्होंने इसे सरकारी भूमि का अतिक्रमण बताते हुए पूछा कि इसके लिए अनुमति कहाँ से मिली?

उन्होंने पूछा, “सरकारी जमीन पर कब्जा कैसे हुआ? हुआ तो फिर कब्जे के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई? यह भी नहीं पता कि कितने लोग हिंदू, बौद्ध, सिख और जैन से ईसाई बने? मुस्लिम बने?” उन्होंने बताया कि RTI से ये सब पता चला है। उन्होंने इस्लामी कट्टरपंथियों के साथ-साथ मिशनरियों का भी जिक्र करते हुए कहा कि ‘लव जिहाद’ के बारे में तो अब सब जानने लगे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामी संस्थाएँ तलवार के बल पर धर्मांतरण करा रही हैं।

उन्होंने आगामी अभियान को ‘धर्मयुद्ध’ करार देते हुए कहा कि ये एक महीने या उससे अधिक समय तक भी चल सकता है। फ़िलहाल संगठन हर इलाके के सांसदों से मिल कर उनके क्षेत्रों में इस तरह की समस्याओं से अवगत करा रहा है। उन्हें सबूत उपलब्ध कराए जा रहे हैं। सिख, बौद्ध और जैनों के साथ हो रहे धर्मांतरण व साजिश पर भी विहिप मुखर है। पंजाब में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सूचना देने पर मिशनरियों का एक कार्यक्रम टला। मिशनरी भी इसा मसीह से बीमारी ठीक कराने और गरीबी दूर करने का लालच देकर ‘चंगाई सभाओं’ के जरिए धर्मांतरण करा रहे हैं।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार