सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

उत्तराखंड: प्रदेश मुख्यालय भाजपा का मंथन, आगामी कार्यकर्मो की रूपरेखा हुई तैयार

9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है।

Geeta
  • Oct 28 2022 8:08PM
उत्तराखंड में भाजपा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई है जिसमें 30 अक्टूबर को मन की बात कार्यक्रम 4 नवंबर को विकास पर्व और 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस को लेकर पार्टी के नेताओं की जिम्मेदारी निर्धारित की गई है। 
 
 बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक लेते हुए पार्टी के नेताओं और पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की और इसके बाद आगामी कार्यक्रमों को लेकर तैयार की गई रणनीति के बारे में जानकारी मीडिया को दी।
 
भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी 30 नवंबर को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को पूरे प्रदेश भर में बूथ स्तर पर किया जाएगा। जिसमें सरकार से मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों और विधायकों की भी जिम्मेदारी तय की गई है तो मैं इसके अलावा पार्टी के पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

30 अक्टूबर के बाद आगामी 4 नवंबर को उत्तराखंड के पहाड़ी जनपदों में मनाए जाने वाले पारंपरिक लोक पर विकास पर्व के मौके पर पार्टी ने तय किया है कि मंडल स्तर पर विकास कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाया जाएगा जिसमें पार्टी के विधायकों सांसदों मंत्रियों सहित सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। और इसमें पार्टी का प्रयास रहेगा कि वह उत्तराखंड के बहुतायत मात्रा में प्रवासी लोगों को वापस अपने गांव से जोड़ सकें। 

वह इसके अलावा आगामी 9 नवंबर को राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर भी भारतीय जनता पार्टी पूरे प्रदेश भर में भव्य कार्यक्रम करने जा रही है। जिसमें आंदोलनकारियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने का कार्यक्रम तय किया गया है और यह भी पूरे प्रदेश भर में मंडल और बूथ स्तर पर किया जाएगा जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी के और सरकार के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे।

 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार