सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक

praveen singh
  • Jul 23 2021 3:40PM
आज दिनांक 23 जुलाई 2021 को जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आपूर्ति एवं लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।

बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर/रोसरा/शाहपुर पटोरी/ दलसिंहसराय,जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी प्रखंडों के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित निर्देश दिए गए:

1. जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं के नाप तौल यंत्रों की जांच सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अपने स्तर से कर ले एवं जो भी कमी पाई जाती है उस पर सख्ती से अनुपालन कराना सुनिश्चित करेंगे। प्रखंड स्तरीय जांच के उपरांत जिला स्तरीय टीम जांच में जाएगी, यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो सीधे रूप से प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों की संलिप्तता मानी जाएगी और उनपर कार्रवाई की जाएगी।

2. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने क्षेत्र अंतर्गत जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं की जांच अपने स्तर से करें कि खाद्यान सही मूल्य पर दिया जाता है अथवा नहीं। जिन जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं द्वारा मूल्य से अधिक राशि लिया जाता है उन पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।

3. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि सभी प्रखंडों/ सभी पंचायत सरकार भवनो/सभी सरकारी जगहों पर आम जनता से सरकारी अनाज उठाव के मूल्यों की जानकारी देते हुए रेट चार्ट प्रदर्शित करवाना सुनिश्चित करेंगे।

4. सभी अनुमंडल पदाधिकारियों और जिला आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि समय-समय पर सभी डीलरों की जांच सही मात्रा/वजन, सरकारी मूल्य, ससमय वितरण, शत् प्रतिशत वितरण, आदि बिंदुओं के आलोक में करना सुनिश्चित करेंगे।

5. सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि बैठक में दिए गए सभी सुझावों/निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करते रहेंगे।
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार