सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

चांपदानी विधानसभा में अब्दुल मन्नान से लोग है त्रस्त

चांपदानी विधानसभा में मौजूदा विधायक कर रहे हैं मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति। क्षेत्र में नहीं हुआ विधायक के चलते कोई भी विकास।

Anchal Yadav
  • Mar 23 2021 10:58PM
बंगाल में चुनावी उद्घोष के बाद सभी पार्टियां अपने दांव पेज लगाकर मतदाताओं को रिझाने में लगी है। इस बार ममता दीदी को बीजेपी कड़ी टक्कर दे रही है वही सुदर्शन न्यूज़ कि टीम चुनावी माहौल जानने के लिए जब  चांपदानी विधानसभा में पहुँची तो यहाँ भी चुनावी माहौल काफी गर्म नजर आया।

लेकिन क्या चांपदानी विधानसभा में सच में विकास हुआ है??
जब सुदर्शन न्यूज़ मौका पर पहुँचा और निचले तबके के लोगों,मध्यम वर्ग के लोगों से बात की तो लोग ममता दीदी और और मौजूदा विधायक से बहुत परेशान हो चुके है।

लोगों ने सुदर्शन न्यूज से बात करते हुए बताया चांपदानी विधानसभा में कोई काम नही हुआ है। मौजूदा विधायक अब्दुल मन्नान से त्रस्त हो चुके है। अब्दुल मन्नान के राज में इलाके में गुंडाराज बरकरार है। जिसके चलते क्षेत्र में विकास नही हुआ। यहां पर गरीब हिन्दू लोग बहुत ही दैन्य स्थिति में है। बच्चों को अच्छी शिक्षा नही मिलती। और बहन बेटियाँ भी सुरक्षित नही है। इसके अलावा गरीब हिंदुओ की सरकरी दफ्तरों में कोई नही सुनता। लोग क्षेत्र में बदलाव चाहते हैं। क्योंकि इस क्षेत्र में गरीब हिंदू ,अब्दुल मन्नान का सताया हुआ है अगर वो आवाज भी उठाते है तो उनकी आवाज़ को दबा दिया जाता है। लोग कह रहे है पिछले कई सालों से हम सोचते रहे कि अब बदलाव होगा अब उनको जन सुविधाएं मिलेंगी अब गरीबों के घरों में चूल्हे जलेंगे। लेकिन यहां पर मौजूदा विधायक अब्दुल मन्नान के चलते मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति होती है जिसके चलते लाचार वेबस हिंदू अपनी जान बचाने के लिए चुप रहता है 


वही बात की जाए अगर टीएमसी की तो टीएमसी ने अरिंदम गुइन को टिकट दिया है जिसकी वजह से हिंदी भाषी समाज नाराज चल रहा है जिससे टीएमसी में भी दो भाड़ नजर आ रहा है। और यहां टीएमसी के प्रत्याशी की हालत भी खराब नजर आ रही है। ममता दीदी ने राज्य में विकास नहीं किया जिसके चलते लोग टीएमसी के प्रत्याशी से कटते नजऱ आ रहे है।


लेकिन इस बार चुपचाप लोगों ने बदलाव का मूड बना लिया है। जिसके तहत हर तरफ चुपचाप कमल छाप लाने की तैयारी चांपदानी विधानसभा में चल रही है। यहां पर इस विधानसभा से बीजेपी के प्रत्याशी दिलीप सिंह कमरतोड़ मेहनत कर रहे हैं रोजाना गरीब निचले तबके के लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और उनको दूर करने की कोशिश कर रहे हैं और साथ ही घर-घर जाकर विनती कर रहे हैं इस बार चांपदानी विधानसभा में कमल खिलाएं। जिससे वो भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता के रूप में जनता की सेवा कर सके। सुदर्शन न्यूज़ से बातचीत के दौरान दिलीप सिंह ने कहा- जनता अगर मुझे सेवा करने का मौका देती है तो मेरे क्षेत्र का एक-एक व्यक्ति विधायक होगा जिनकी आवाज बनकर मैं विधानसभा तक उनकी समस्या लेकर जाऊंगा और उनका निवारण कराऊंगा। क्षेत्र का एक भी निचले तबके का व्यक्ति जन सुविधाओं के लिए इधर-उधर नहीं भटकेगा। हम जनता के सेवक हैं और उनकी हर समस्याओं का निवारण करना हमारा धर्म है।

इस बीच जब दिलीप सिंह घर-घर जाकर लोगों से मिल रहे हैं लोगों का भरपूर प्यार भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह के साथ दिखाई दे रहा है। क्योंकि क्षेत्र का हर एक व्यक्ति मौजूदा विधायक अब्दुल मन्नान के अत्याचारों तले दब चुका है। अब उनकी आवाज बनने के लिए भाजपा की तरफ से दिलीप सिंह मैदान में जोरदार तरीके से उतरे है। 

दिलीप सिंह का ये भी कहना है अब देखना ये होगा। हमारे क्षेत्र के लोग जो कि राज्य में चल रही ममता दीदी की सरकार को तो देख ही रहे है। ममता दीदी के राज में उनको कितनी सुविधाएं मिल रही है। या मौजूदा विधायक जो कि राज्य विधान सभा में विरोधी दल के नेता रह चुके है। और कांग्रेस पार्टी से विधायक है। जो कभी क्षेत्र में लोगों के बीच नही आये। हमारे क्षेत्र के भाई-बहन अब्दुल मन्नान को चुनते हैं। या बंगाल में काम ना करने वाली ममता दीदी के नुमाइंदे अरिंदम गुइन। 
या फिर सबका साथ सबका विकास करने वाली भाजपा को।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार