सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दशहरा की पूर्व संध्या पर यूनाइटेड हिंदू फ्रंट द्वारा इस्लामिक आंतकवाद रूपी दशानन का पुतला दहन

दशहरे से पहले इस्लामिक आतंकवाद का पुतला जलाया गया

Namit Tyagi , twitter, @NamitTyagi1
  • Oct 14 2021 10:20PM
यूनाइटेड हिंदू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना की ओर से विजयदशमी की पूर्व संध्या में इस्लामिक आंतकवाद रूपी रावण का पुतला दहन किया गया। पुतले के 10 सिर लगाए गए थे जिन पर क्रमशः लव जिहाद, एकतरफा बढ़ती जनसंख्या, सांप्रदायिकता, आंतकवाद, जबरी धर्म परिवर्तन, खालिस्तानी, आंतकवाद, कोरोना, तालिबानी  आंतकवाद, जातियों का जहर रूपी आंतकवाद, और घुसपैठ लिखा गया था। इस मौका पर गैर मुस्लिमों पर हो रहे हमलों के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया गया।

फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राष्ट्रवादी शिव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जयभगवान गोयल ने इस मौके पर कहा कट्टर इस्लाम पूरे विश्व के लिए खतरा है। देश में आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए पाकिस्तान को करारा सबक सिखाना आवश्यक है , पूरी दुनिया को यह जल्द ही समझ लेना होगा। श्री गोयल ने कहा कि समय आ गया है कि भारत सरकार सुरक्षा बलों को एक और सर्जिकल स्ट्राइक का आदेश दें। कश्मीर में चुन चुन कर हिंदुओं की हत्या करना दुनिया भर के हिंदुओं को आहत कर रहा है। आतंकवादियों और उनके  पैराकारों को समझना होगा कि भारत की पावन धरा को रक्त रंजित करने वाले, देश की एकता को तोड़ने के कुत्सित प्रयास में कभी सफल नहीं होंगे। देश की एकता एवं अखंडता के लिए संपूर्ण देश कृत संकलित है। हमारे संगठनों का एक-एक कार्यकर्ता इसके लिए सदैव तत्पर है। मुस्लिम तुष्टीकरण में अंधे हो चुके राजनीतिक नेताओं को श्री गोयल ने आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हिंदुओं सिखों को चुन-चुन  कर मारा जाता है तो इनके मुंह में  दही क्यों जम जाता है। पता नहीं किस बिल में घुस जाते है सेकुलरिज्म। आंतकवादी जहरीले सांप हैं किसी को भी डसने से पीछे नहीं हटेंगे। इस अवसर पर सर्व श्री चै. ईश्वर पाल सिंह, धर्मेन्द्र बेदी, रमाकांत शर्मा, सुबोध बिहारी, राजेश अरोड़ा, योगेन्द्र ठाकुर, पी.के. गोयल, प्रकाश पासवान, सुमन आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार