सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

मिजोरम में MNF की बड़ी हार... ZPM की बनी सरकार, बीजेपी का अच्छा प्रदर्शन, कांग्रेस रही सबसे पीछे

मिजोरम, जहां 7 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। वहां वोटों की गिनती में एक दिन की देरी हुई। जिसके चलते आज 4 दिसंबर को मतदान किए गए है। मतदान के दौरान राज्य में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

Himanshi Rajput
  • Dec 4 2023 5:57PM

मिजोरम, जहां 7 नवंबर को एक चरण में मतदान हुआ था। वहां वोटों की गिनती में एक दिन की देरी हुई। जिसके चलते आज 4 दिसंबर को मतदान किए गए है। मतदान के दौरान राज्य में 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ।

किसका लहरा परचम?

सत्ताधारी पार्टी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) इस चुनाव में हार गई है। 40 सीटों वाले मिजोरम में MNF को केवल 10  सीटों पर जीत मिली है। वहीं जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) 27 सीटों पर जीत गई है। इसके अलावा 2 सीटों पर बीजेपी और 1 सीट पर कांग्रेस की जीत हुई है।
इन नतीजों से साफ है कि मिजोरम में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है। 

मिजोरम के मौजूदा मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी अपनी सीट हार गए हैं। आईजोल पूर्वी-1 सीट से जोरमथांगा को 2101 वोटों से हार का सामना करना पड़ा है। इस सीट पर ZPM के ललथनसांगा ने जीत हासिल की है। 

BJP की 2 सीटों पर जीत

भाजपा के हाथ 2 सीटें लगीं। पिछले चुनाव में भाजपा को एक सीट मिली थी। इस चुनाव मे भाजपा का 2 सीटों पर जीत हासिल करना सकारात्मक भविष्य कि और इशारा करता है। 

किसने कितनी सिटों पर लड़ा चुनाव?

सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) को राज्य में महत्वपूर्ण समर्थन प्राप्त है, चतुष्कोणीय मुकाबले में भाजपा भी राज्य में पैठ बनाने की कोशिश कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में कांग्रेस की उपस्थिति फीकी पड़ गई है। मिजोरम विधानसभा चुनाव में कुल 174 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। 174 में से, सत्तारूढ़ मिज़ो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), ज़ोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि भाजपा ने 23 निर्वाचन क्षेत्रों पर चुनाव लड़ा था। 


सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार