सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

KKR vs MI : राहुल और वेंकटेश की आंधी में उडी 'मुंबई इंडियंस'

गुरुवार को हुए मुंबई बनाम कोलकाता के मुक़ाबले में कोलकाता ने एकतरफा जीत हासिल कर ली। कोलकाता ने 29 गेंदे बाकी रहते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली।

KARTIKEY
  • Sep 24 2021 7:07AM

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 34वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही वह आईपीएल 2021 की पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई। वहीं, चौथे नंबर काबिज मुंबई इंडियंस छठे नंबर पर खिसक गई।

 156 रनों के लक्ष्य को केकेआर ने राहुल त्रिपाठी की नाबाद 74 और वेंकटेश अय्यर की 53 रनों की पारी की बदौलत महज 15.1 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस जीत के साथ कोलकाता ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने टॉस हारने के बाद पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए थे। 

 दूसरी ओर, केकेआर के लिए राहुल त्रिपाठी ने 42 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्के की मदद से 74 रनों की नाबाद पारी खेली, जबकि वेंकटेश अय्यर ने 30 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के उड़ाते हुए 53 रन ठोके। जसप्रीत बुमराह को 3 विकेट मिले। इस जीत के साथ केकेआर पॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर पहुंच गई है।

 केकेआर को जीत के लिए 9 रन चाहिए थे तभी जसप्रीत बमुराह ने कप्तान इयान मोर्गन (7) को ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट कराते हुए केकेआर को तीसरा झटका दे दिया।

 वेंकटेश को बुमराह ने किया बोल्ड

जसप्रीत बुमराह ने 12वें ओवर की चौथी गेंद पर वेंकटेश अय्यर को क्लीन बोल्ड किया। युवा बल्लेबाज ने 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली। इस दौरान 4 चौके और 3 छक्के उड़ाए।

राहुल त्रिपाठी की हाफ सेंचुरी

राहुल त्रिपाठी ने 29 गेंदों में हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 12वें ओवर की पहली गेंद पर बुमराह को छक्का उड़ाते हुए 50 रनों का आंकड़ा पार किया।

वेंकटेश की पहली हाफ सेंचुरी

11वें ओवर की पहली गेंद पर राहुल चाहर को दो रन लेते ही वेंकटेश अय्यर ने आईपीएल करियर की पहली हाफ सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 4 चौके और 3 छकके उड़ाए हैं।

बुमराह ने किया गिल को बोल्ड

तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने शुभमन गिल को अपनी स्लोअर से चौंकाते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। इस तरह केकेआर को पहला झटका लगा

आखिरी दो ओवरों में केकेआर की दमदार बोलिंग

केकेआर ने आखिरी दो ओवर बहुत दमदार किए और सिर्फ 16 रन ही खर्च किए। इस दौरान कायरन पोलार्ड (21) और क्रुणाल पंड्या (12) का विकेट भी गिरा। पोलार्ड रन आउट हुए, जबिक पंड्या को फर्ग्युसन ने वेंकटेश के हाथों कैच आउट कराया।

कोलकाता ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 साल बाद जीत हासिल की है। इससे पहले उसने आखिरी बार मुंबई को 28 अप्रैल 2019 को हराया था। उसके बाद से इस मैच के पहले तक दोनों के बीच 4 मैच खेले गए और सभी में मुंबई इंडियंस ने बाजी मारी थी। आईपीएल में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच अब तक 29 मैच खेले गए हैं। इनमें से मुंबई इंडियंस ने 22 में जीत हासिल की है, जबकि 7 में उसे हार मिली है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार