सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Indian Economy: चालू वित्त वर्ष के दौरान कितनी रहेगी भारतीय अर्थव्यवस्था की विकास दर? देखें

जानकारी दी गई कि क्षेत्र में विकास की गतिशीलता काफी हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है। एजेंसी ने एडीओ रिपोर्ट में कहा, ‘‘दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के 2022 में सामूहिक रूप से सात फीसदी और 2023 में 7.4 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है।

Geeta
  • Apr 6 2022 1:02PM

भारत में चालू वित्त वर्ष के दौरान यानि इस साल भारत की विकास दर कितनी रहेगी यह सवाल कई लोगों के मन में आ रहा होगा. चलिए हम आपकों बताते हैं... इस साल भारत की अर्थव्यवस्था की विकास दर 7.5 फीसदी रह सकती है। यह अनुमान एशियाई विकास बैंक (ADB) ने लगाया है। एडीबी ने बुधवार को इसकी जानकारी देते हुए बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के लिए सात प्रतिशत के सामूहिक विकास का अनुमान लगाया।

गौरलतब है कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत ही है। मनीला स्थित मल्टी-लेटरल फंडिंग एजेंसीएडीबी ने कहा है कि चालू वित्त वर्ष के दौान भारत की विकास दर 7.5 फीसदी रहने की उम्मीद है। साथ ही इसके अगले वर्ष आठ फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है। एशियाई विकास आउटलुक’ (ADO) 2022 को जारी करते हुए बताया गया कि वर्ष 2023 में 7.4 प्रतिशत तक पहुंचने से पहले दक्षिण एशिया में विकास 2022 में धीमा होकर सात फीसदी तक रहने का अनुमान है।

जानकारी दी गई कि क्षेत्र में विकास की गतिशीलता काफी हद तक भारत और पाकिस्तान पर निर्भर करती है। एजेंसी ने एडीओ रिपोर्ट में कहा, ‘‘दक्षिण एशियाई अर्थव्यवस्थाओं के 2022 में सामूहिक रूप से सात फीसदी और 2023 में 7.4 फीसदी तक बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्र की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भारत के चालू वर्ष में 7.5 प्रतिशत और अगले वित्त वर्ष में आठ फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद है।’’

 रिपोर्ट के मुताबिक, 2023 में 4.5 फीसदी तक बढ़ने से पहले कमजोर घरेलू मांग के कारण पाकिस्तान की वृद्धि 2022 में मध्यम से चार प्रतिशत तक रहने का अनुमान है। एडीबी ने कहा कि विकासशील एशिया की अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू मांग में मजबूत सुधार और निर्यात में निरंतर विस्तार के कारण इस साल 5.2 प्रतिशत और 2023 में 5.3 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है।

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

ताजा समाचार