सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को आर्थिक सहयोग करे

Donation

शादी के बाद रिसेप्शन में ही भिड़ गए कहकशा और बशीर अहमद...एकदूसरे को मारा चाकू, दोनों की दर्दनाक मौत

दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर एकदूसरे को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों का आज रिशेप्शन था।

Yogesh Mishra
  • Feb 21 2023 9:59PM
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां दूल्हा दुल्हन ने एक दूसरे को चाकू मारकर एकदूसरे को मौत के घाट उतार दिया है। दोनों का आज रिशेप्शन था। 
 
 
 
घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर थाना क्षेत्र के गली नम्बर दो की है।
 
 
 
जानकारी के मुताबिक, संतोषी नगर निवासी बशीर अहमद की 19 फरवरी को राजातालाब की रहने वाली युवती कहकशा बानो के साथ शादी हुई थी। आज शाम दोनों का रिशेप्शन भी था। रिशेप्शन की तैयारी में दोनों परिवारों के सदस्य थे। इस बीच दोनों ने तैयार होने के लिए कमरे में गए और अंदर में दोनों के बीच लड़ाई होने लगी।
 
 
 
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने पहले दुल्हन को चाकू मारा, फिर खुद को भी उसी चाकू से घायल कर लिया। इधर घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को हुई तो अफरा-तफरी मच गई। 
 
 
 
परिजनों ने दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया यहां पर दोनों की मौत हो गई। फिलहाल दोनों ने ऐसा कदम क्यों उठाया? इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। पुलिस भी मौके पर पहुंची हुई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
 
 

सहयोग करें

हम देशहित के मुद्दों को आप लोगों के सामने मजबूती से रखते हैं। जिसके कारण विरोधी और देश द्रोही ताकत हमें और हमारे संस्थान को आर्थिक हानी पहुँचाने में लगे रहते हैं। देश विरोधी ताकतों से लड़ने के लिए हमारे हाथ को मजबूत करें। ज्यादा से ज्यादा आर्थिक सहयोग करें।
Pay

ताज़ा खबरों की अपडेट अपने मोबाइल पर पाने के लिए डाउनलोड करे सुदर्शन न्यूज़ का मोबाइल एप्प

Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार